

देवरीखुर्द में श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा आज आरंभ हुआ। देवरीखुर्द सतबहीनिया मंदिर के पीछे मैदान में आज से श्री रूद्र महायज्ञ एवं शिव महा पुराण यज्ञ का आज आरंभ हुआ है जिसमें माता सतबहीनिया मंदिर से कलश यात्रा देवरी खुर्द गदा चौक होते हुए हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में स्थित शिव से होते हुए देवरिडीह हनुमान मंदिर से यज्ञ स्थल में कलश यात्रा का समापन हुआ, जिसमें 251 कलश लेकर देवरीखुर्द की माता बहनों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में प्रमुख रूप से वार्ड के पार्षद लक्ष्मी यादव आयोजन प्रमुख महेश साहू गोपी कश्यप ब्रह्म देव सिंह नारायण सिंह चौहान लोकेश सिंह दीपक सोनी विजय यादव अजय यादव सोनू साहू पिंटू गौतम और भारी संख्या में देवरीखुर्द के नागरिक गण उपस्थित रहे। यह रूद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण की कथा दिनांक 4 एक 2023 से दिनांक 13 जनवरी 2023 तक चलेगा। 10 दिन तक होने वाले इस शिव पुराण की कथा का वाचन पंडित देव शरण दुबे नरगोड़ा वाले के द्वारा किया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में पार्षद लक्ष्मी यादव ने देवरीखुर्द के समस्त लोगों के सुख समृद्धि व शांति की कामना किया। इस अवसर पर महेश साहू लोकेश चौहान राहुल देवांगन शुभम शुक्ला सुनील देवांगन ईश्वर राठोर राज सिंह भागीरथी देवांगन उत्तम मनीष साहू सरोजिनी देवांगन इंद्राणी देवांगन रानी वर्मा उमा यादव शाखा शुक्ला आदि उपस्थित थे।
