सिरगिट्टी बन्नाक चौक में आज रावत नाच महोत्सव, शामिल होंगे धरमलाल कौशिक और सोमनाथ यादव



बिलासपुर ।रावत नाच महोत्सव समिति यादव समाज सिरगिट्टी द्वारा रावत नृत्य महोत्सव आज बनाक चौक स्थित खेल मैदान में आयोजित होगा।
महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री धरमलाल कौशिक विधायक बिल्हा होंगे, अध्यक्षता डा सोमनाथ यादव पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन करेंगे।विशिष्ठ अतिथि श्री अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल,श्री देवेंद्र यादव विधायक भिलाई,श्री राजेंद्र शुक्ला अध्यक्ष कृषि उपज मंडी बिलासपुर,श्री अमित यादव युवक जिला अध्यक्ष बिलासपुर जिला यादव समाज बिलासपुर होंगे। अतिथि के रूप श्री पुष्पेंद्र साहू पार्षद वार्ड 10, श्री सूरज मरकाम पार्षद वार्ड 12,श्री रवि साहू पार्षद वार्ड 11, श्री शैलेंद्र यादव पूर्व पार्षद, श्री राजकुमार यादव पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका तिफरा,श्री संजय यादव पूर्व पार्षद,श्री नीरज यादव कोषाध्यक्ष बिलासपुर जिला यादव समाज होंगे। समारोह को सफल बनाने के लिए सिरगिट्टी यादव समाज के युवा टीम जोरशोर से जुटे हुए हैं। पुरस्कार के रूप में प्रथम ईनाम 11 हजार रूपए एवम् शील्ड,द्वितीय ईनाम 9 हजार रुपए एवम् शील्ड,तृतीय ईनाम 7 हजार रूपए एवम् शील्ड,चतुर्थ ईनाम 5 हजार रूपए एवम् शील्ड,पांचवा ईनाम 3 हजार रूपए एवम् शील्ड,छठवां ईनाम 21सौ रुपए एवम् शील्ड,सातवां ईनाम 15 सौ रुपए एवम् शील्ड और प्रत्येक रावत नृत्य दल को सांत्वना ईनाम के रूप मे 1हजार रुपए और ट्राफी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!