हिंदू जागरण मंच की जिला इकाई कार्यकारिणी गठित

हिन्दू जागरण मंच की जिला बैठक संघ कार्यालय मे जूना बिलासपुर मे रखी गई ।
आज के इस बैठक मे मुख्य रूप से हिन्दू जागरण मंच के प्रांत संयोजक अवधेश दुबे जी, प्रांत कार्यकरणी सदस्य सौरभ दुबे व राजेन्द्र सिंह की उपस्थिति मे जिला व नगर मे सनातम धर्म की रक्षा करने ,भू संरक्षण, सामाजिक समरसता,व नारी सम्मान व हिन्दू स्वावलंबन कार्य को बढ़ाने के लिये नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
जिसमे सर्वसम्मति से
1) संतोष प्रसाद -जिला सम्पर्क प्रमुख
2) बाबा राव सोमवार-जिला प्रचार प्रसार प्रमुख
3) अवधेश प्रसाद- जिला युवा शक्ति प्रमुख
4) रोहित सिंह – जिला युवा शक्ति सह प्रमुख
5) तरुण सरोज- बेटी बचाव प्रमुख
6) सोहन गुप्ता-भू संरक्षण प्रमुख
7) नवीन कोतुलवार- समरसता प्रमुख
8) प्रकाश सोमवार- स्वावलंबन प्रमुख का चयन किया गया।

इस बैठक मे मुख्य रूप से प्रांत संयोजक अवदेश दुबे जी ,प्रांत कार्यकारणी सदस्य सौरभ दुबे जी , प्रांत कार्यकारणी सदस्य राजेन्द्र सिंह ,नगर कार्यकरणी सदस्य नंदलाल सोनी ,रजत गुप्ता ,दशरथ राव, राजकुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!