आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन ने आज पखांजूर नेताजी सुभाष स्टेडियम में परियोजना स्तरीय बैठक किया और पर्यवेक्षक पर लगाया गम्भीर आरोप

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-3.10.22

पखांजूर–
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आज परियोजना स्तरीय मीटिंग रखा गया है,कार्यकर्ताओ का कहना है कि हर संभाग के हड़ताल सुचारू रूप से चल रही है।शासन यदि हमारे मांग को पूरा नही करती तो आगे हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे,जिसके लिए आज बैठक रखा गया है।आज कार्यकर्ताओ ने नेताजी स्टेडियम पर उपस्थित हुए है और कहा कि हमारे बहुत सारे समस्या है सबसे बड़ी समस्या इस परियोजना में 16 सेक्टर है जिसमे सुपरवाजर की कमी है जो कि हमे 100% सुपरवाइजर दिया जाय,और हमारे परियोजना अधिकारी भी नही है जो कि फूल फील अधिकारी हमे चाहिए।इसमें सबसे मुख्य मांग है कि एक अप्रैल 2017 से प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना चालू हुआ है जिसके तहत हम कार्यकर्ता लोगों को 200 रुपया मिलना था जो इतने सालों से हमे नही मिला उसको देने की बात भी कही गई।अब तक हमे उसका लाभ नही मिला,हम लोग उसमे बहुत सारे काम किये और लगन के साथ काम किये हम गड़ाए है हर गर्भवती से, पर हमें कोई लाभ नही मिला।हमारे संभागीय हड़ताल चालू है 5 संभाग है छत्तीशगढ़ में और पांचों में बारी बारी से हड़ताल कर रहे है यदि शासन हमारी मांग पूरी नही करेगी तो आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।
समस्या तो काफी है जैसे प्रति माह में हमारे मानदेय नही मिल रहा है हमको राज्य सरकार दो हजार दे रही है परंतु वो दो हज़ार भी सुचारू रूप से नही मिल रही है ये बहुत बड़ी समस्या है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को केंद्र से 4.500 और राज्य सरकार से दो हज़ार दिया जाता है।अभी हमारे संयुक्त मंच बन चुकी है छ.ग. में इसमें हमारे मांग है कि हमे 26 हज़ार वेतन दे मानदेय नही हमे वेतन चाहिए,अब हम वेतन के लड़ रहे है।इस क्षेत्र में सुपरवाइजर कम है एक एक सुपरवाइजर को दो तीन सेक्टर दिए जा रहे है तो उनका व्यवहार तो वैसा ही होगा स्थिति खराब है स्थिति ठीक नही है,भाषा मे उनलोग का उच नीच रहता है हम कार्यकर्ता हैं पर उनलोग शासकीय कर्मचारी है हमलोग तो शासकीय कर्मचारी के दायरे में आते नही नही है हम तो स्वयं सेवी में आते है तो इसमें बहुत उच नीच का व्यवहार वो बनाकर रखते है।पत्रकार के नाम पर 15 अगस्त पर 685 रुपया वसूला गया कि दो सेक्टर बांदे सेक्टर और इन्द्रप्रस्त से समूह के माध्यम से मांग किया गया था कि हमे पत्रकारों के देना है 650 या 685 रुपया करके वो वसूली भी किया गया था,जिसका लिखित शिकायत हमलोग द्वारा परियोजना अधिकारी और तहसीलदार की भी दिया गया पर हमको वहा से कोई जवाब नही मिला न कोई कार्यवाही हुई ,इसमें समूह के महिला और कार्यकर्ता भी शामिल है, इन्द्रप्रस्त के कार्यकर्ता भी शामिल है।जिसमे कार्यकर्ता द्वारा कहा गया कि हमलोग 100% तो नही बोल सकता पर बातों से लगता है कि सुपरवाइजर भी इस पैसे के लेन देन मामले मे शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!