प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का अमरजीत सिंह दुआ ने किया स्वागत


भारतीय जनता पार्टी, बिलासपुर द्वारा 15 सितम्बर को आयोजित जिला भाजपा के आवश्यक बैठक में प्रदेश के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त नेताप्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सव्वनी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री कृष्णमूर्ति बांधी जी को प्रदेश भाजपा की तरफ से नवीन दायित्व मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व विधानसभा नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, जिला प्रभारी मोतीलाल साहू, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, जिला भाजपा के अध्यक्ष रामदेव कुमावत, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती पूजा विधानी, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय, राजा पाण्डेय, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, घनश्याम कौशिक सहित बड़ी संख्या में जिला भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!