

केंद्रीय कर्मचारियों के समान महंगाई व आवास भत्ता की मांग को लेकर हड़ताल पर गए छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी संगठन के बीच विवाद की स्थिति बन गई है….इस प्रदर्शन से प्रदेश लिपिक संघ के साथ कुछ अन्य संगठन ने फैडरेशन द्वारा किये जा रहें हड़ताल से किनारा कर लिया है….दरसअल प्रदेश में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले 98 संगठन DA,HRA की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर एक फिर चले गए है…..मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा फैडरेशन की मांगो को ध्यान पर रखते हुए 6 प्रतिशत DA,गृह भाड़ा भत्ता बढ़ा दिया जिसका कुछ संगठनो ने समर्थन किया है,तो वंही कुछ संगठनो ने इसे अपर्याप्त बताया है…..इधर प्रदेश के 35 हजार से ज्यादा लिपिक कर्मचारी अधिकारी इस आंदोलन से किनारा करते हुए फैडरेशन पर आरोप लगा रहे है कि कर्मचारियों के लिए आंदोलन इसलिए किया गया था कि 12% DA,गृह भांडा भत्ता और 27 माह का एरियस मिले लेकिन फेडरेशन अपने उद्देश्यों से भटक चुका है…. वह सिर्फ छह की जगह 7% के लिए यह आंदोलन कर अपनी इज्जत बचाने के लिए संगठनों को झोंक रहा है…..वंही फैडरेशन ने सरकार पर कर्मचारियों के बीच फुट डालने का काम करने का आरोप लगाया है……

