मुंगेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष के दावेदारों ने पर्यवेक्षक को सौंपा बायोडाटा, जिला अध्यक्ष की रेस में संजय जयसवाल के सबसे आगे होने का दावा, जानिए और किसने किसने की है दावेदारी

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली जिला और शहर कांग्रेस के संगठन चुनाव को लेकर प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन चुनाव को लेकर मुंगेली में दो दिवसीय बैठक हुई, जिसमें बी आर ओ और डी आर ओ शामिल हुए। मुंगेली के 6 ब्लॉक में संगठन के पदाधिकारी चुने जाने हैं। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष की दौड़ में अपनी दावेदारी पेश करने वाले कांग्रेसियों ने बीआरओ एवं डीआरओ को अपना बायोडाटा सौंपते हुए अपनी दावेदारी पेश की। दावेदारी पेश करने वालों में संजय जयसवाल, दिलीप बंजारा, रोहित शुक्ला, संजय यादव, रामकुमार साहू, भूपेंद्र साहू, राजेश सोनी, शोभा कश्यप के नाम शामिल है। एक से अधिक दावेदार होने के बाद अब संगठन आपसी सहमति से नाम चुनने और सभी दावेदारों में सामंजस्य बनाने का प्रयास कर रहा है।


बताया जा रहा है कि दावेदारों की सूची कांग्रेस हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान का ही निर्णय अंतिम होगा। रविवार को मुंगेली शहर और मुंगेली ग्रामीण के अलावा जरहागांव और पथरिया के पदाधिकारियों ने अपनी दावेदारी पेश की। अब गेंद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पाले में है। इस बार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ युवाओं ने भी अपनी दावेदारी पेश की है। बताया जा रहा है कि इनमें संजय जायसवाल की दावेदारी सबसे मजबूत है ।पिछले लगातार दो बार संगठन में जिला अध्यक्ष सामान्य वर्ग से चुना गया, यही वजह है कि इस बार पिछड़ा वर्ग से संजय जायसवाल को मौका मिल सकता है। संजय जयसवाल की मिलनसार और सबको साथ लेकर चलने की छवि आगामी विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकती है।

मुंगेली में 2 बार पार्षद रह चुके, पेशे से पत्रकार संजय जयसवाल मुख्यमंत्री और अटल श्रीवास्तव के करीबी माने जाते हैं। मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गुरु गोस्वामी के भी गरीबी संजय जायसवाल वर्तमान में जिला उप जेल मुंगेली के जन संदर्शक, जनभागीदारी समिति बी आर साव स्कूल मुंगेली के अध्यक्ष भी है। एनएसयूआई से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले संजय जयसवाल चुनाव प्रभारी रहे । इसके बाद ब्लॉक युवक कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रह कर भी उन्होंने महत्वपूर्ण कार्य किया। साल 2006 और 07 में भी शहर युवक कांग्रेस मुंगेली के अध्यक्ष रहे। राजनीतिक सक्रियता के अलावा सामाजिक क्षेत्र में भी संजय जायसवाल लगातार सक्रिय रहे। युवा जयसवाल समाज मुंगेली के जिला अध्यक्ष रहे और जयसवाल कलार समाज के सभी सामाजिक गतिविधियों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संजय जायसवाल ने आगर कला मंच के फाउंडर मेंबर के तौर पर सचिव पद का दायित्व बखूबी निभाया।


मुंगेली को जिला बनाने के लिए बने मुंगेली जिला बनाओ निर्माण संघर्ष समिति के साथ उन्होंने 15 वर्षों तक संघर्ष किया, इसके लिए भोपाल और रायपुर में आयोजित धरना और रैली में भी वे लगातार शामिल होते रहे। कांग्रेस पार्टी द्वारा पार्टी रणनीति के तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी आयोजित होने वाले कई बड़े प्रदर्शन, रैली और धरने का वह हिस्सा रहे और इसके लिए उन्हें जेल यात्रा भी करनी पड़ी।
कांग्रेस के समर्पित और निष्ठावान संजय जयसवाल मुंगेली में साल 2015 में स्थापित मेरी आवाज क्लब के संस्थापक सदस्य भी रहे, जिनके द्वारा स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करते हुए सांस्कृतिक मंच प्रदान किया गया। मुंगेली में सभी समाज को साथ लेकर चलने वाले संजय जयसवाल की पहचान उन लोगों में शुमार है जिनके द्वारा लगातार सामाजिक आयोजनों रैली का स्वागत सत्कार किया जाता रहा है।

मुंगेली जिला संदर्शक, पूर्व पार्षद और पूर्व सभापति संजय जयसवाल एक बार फिर मुंगेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इस बार हवा का रुख भी उनके साथ है। प्रदेश में कांग्रेस की सफल सरकार है। हाल ही में मुंगेली नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव में भी कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिसमें संजय जयसवाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मुख्यमंत्री के करीबी अटल श्रीवास्तव का वरद हस्त संजय जयसवाल को प्राप्त है । अगर बहुत बड़ा उलटफेर ना हुआ तो संजय जयसवाल का आगामी मुंगेली कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। आम लोगों के बीच भी बेहद लोकप्रिय संजय जयसवाल अपने मिलनसार स्वभाव और लोगों की यथा संभव मदद करने के लिए जाने जाते हैं। माना जा रहा है कि मुंगेली में उनके जैसे कर्मठ कार्यकर्ताओं को अगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली तो आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा के गढ़ होने का मिथक टूट सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!