चतुर्थ खेलो इंडिया युथ गेम्स 2021 पंचकूला हरियाणा में छत्तीसगढ़ राज्य मल्लखंब टीम का होगा प्रतिनिधित्व

चतुर्थ खेलो इंडिया युथ गेम्स 2021 पंचकूला हरियाणा का आयोजन दिनांक 04-06-2022 से 13-06-2022 तक हो रहा है जिसमें गत वर्ष उज्जैन में आयोजित राष्ट्रीय मल्लखंब प्रतियोगिता में अहर्ता प्राप्त छत्तीसगढ़ मल्लखंब के 18 वर्ष के नीचे के चयनित पुरूष व महिला खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य मल्लखंब टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है पुरूष वर्ग – मानू ध्रुव,मोनू नेताम,राकेश कुमार वड़दा,मगडू पोडियाम,संतोष सोरी,अखिलेश कुमार,
महिला वर्ग- कु.सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई,मोनिका पोटाई, जयंती कचलाम, डिम्पी सिंह

उक्त खिलाड़ियों के अतिरिक्त कोच एवं मैनेजर भी अधिकारी के रूप में सम्मिलित होंगे जो कि निम्न हैं-
कोच -डा.राजकुमार शर्मा, श्री मनोज प्रसाद ।

वालंटियर-श्री कृष्णा यादव।

मैनेजर-पुष्कर दिनकर,फूलबती कोर्राम।

महाप्रबंधक- श्री प्रेमचंद शुक्ला।

उपरोक्त सभी छत्तीसगढ़ राज्य मल्लखंब खिलाड़ियों एवं अधिकारियों का दल दिनांक 04-06-2022 को सुबह 5.50 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस से खेलो इंडिया युथ गेम्स पंचकुला हरियाणा में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु प्रस्थान कर रही है।

छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के संरक्षक श्री अनिल टाह एवं पदाधिकारियों उपाध्यक्ष द्वय श्री हेमंत पाण्डेय, राजा सरकार, कोषाध्यक्ष श्री अनिल सिंह ने शुभकामना देते हुए आशा व्यक्त की है कि छत्तीसगढ़ मल्लखंब टीम अधिक से अधिक पदक जीतकर चैम्पियन बनके लौटेगी।

उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष श्री प्रेमचंद शुक्ल, एवं महासचिव डा.राजकुमार शर्मा ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!