

श्री श्री सोलापुरी माता पूजा समितिके तत्वावधान में दुर्गा मंदिर चौक स्टेशन रोड बारहखोली बंगलायार्ड में सोलापुरी माता पूजा उत्सव चल रहा है। आयोजन के पहले दिन आदि शक्ति मां सोलापुरी के मुथ्यालम्मा स्वरूप की आराधना की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-दर्शन किया।

पुजारियों ने गीली हल्दी से श्री सोलापुरी माता का मुख्यालम्मा स्वरूप बनाया और फिर बाल पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की। पुजारियों के अनुसार मुख्यालम्मा मां दुर्गा व काली का ही स्वरूप हैं। मुख्यालम्मा छोटी माता की महामारी की देवी मानी जाती हैं। यह छोटी माता ( चिकन पॉक्स) को दूर करने वाली माता कहलाती हैं। इनका भव्य मंदिर हैदराबाद, तेलंगाना व विजयनगरम

आंध्र प्रदेश में है। इनका हल्दी व कुमकुम से पूजा अभिषेक किया जाता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व पार्षद वी रामा राव सचिव एस साई भास्कर ने बताया कि मुथ्यालम्मा नव वर्ष आगमन की देवी मानी जाती हैं। मां सुख समृद्धि, वैभव, धन-धान्य से भक्तों को परिपूर्ण करने आती हैं।

दिए जा रहे उपहार
आयोजन के दौरान समिति की ओर से निशुल्क कूपन वितरण किया गया। इस बीच अतिथियों ने लकी ड्रा निकाल कर विजेता महिला को उपहार प्रदान किए। इसी कड़ी में भक्तिों को प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को सफल बनाने कोषाध्यक्ष बी शंकर राव, ई अप्पा राव, टी गिरधर राव, एल श्रीनिवास राव, डी भास्कर राव, एस राजेंद्र प्रसाद, आर रविशंकर, सम्मुख राव, वी मधुसूदन राव, डॉ. एमएस राजू, मुरली, सूरी जुटे हुए हैं।

