
पाखंजुर
बिप्लब कुण्डू
ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर सगठन (AIKKMS ) ने महामहिम राज्यपाल छत्तीसगढ़ शासन के नाम किसानो का धान खरीदी कि विकराल समस्या समाधान केलिए समय सिमा 31मई 2020 तक बृद्धि करने का गुहार लगाया है ।
धान /मक्का खरीद केन्द्रों में किसानों का सम्पूर्ण धान खरीदी में कठोर – कठिन विकराल समस्या में घिर गया प्रदेश के किसान। शासन – प्रशासन का मार खारहे है प्रदेश का अन्नदाता बेमौत मरने मजबूर है।ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर सगठन पखांजूर (AIKKMS ) के उपाध्यक्ष अनिमेश विश्वास ने कहाँ है कि प्रदेश के किसान धान खरीदी केन्द्र 2019-2020 वर्ष का धान खरीदी प्रारंभ के समय सरकार द्वारा विलंब किया गया हैं ।किसानों का धान खरीदी करने में खरीदी केंद्रों में से धान खरीदी दैनिक लिमिट कम कर किसानों को परेशान एवं गुमराह किया गया। टोकन व्यवस्था में अनियमिता नियमित टोकन नहीं काटा गया । नया पुराना बारदाना का पेचीदा नियम से धान खरीद बाधित हुआ । धान खरीदी कई हप्ता बंद रहा । धान का उठावा को लेकर उलझन एवं गुमराह भरा नियम ।धान खरीदी दौरान कर्मचारियों का ताबदला करना यह दर्शाता हैं कि सरकार किसानों कि धान खरीदी करने को लेकर गंभीर नहीं हैं ।कागजी नाव दौरा रहे है ।प्रदेश के किसान कर्ज मुक्ति का अभियान के बजाय कर्जयुक्त किसान बनाया जाने का परिकल्पना लगता हैं।क्योंकि बाजार मूल्यदर शासन – प्रशासन के नियंत्रण में नहीं ,धान खरीदी केंद्र नियंत्रण में नहीं,धान रख रखाव उठाव नियमनुसार के नियंत्रण में नहीं ,नया पुराना बारदाना नियम किसन हित में नहीं किसान का टोकन दिनांक को धान नहीं तौलना इत्यादि भगवान भरोसे किसान करे तो क्या करे ।उनके कर्ज दिन दोगुनी रात चौगुनी से बृद्धि हो रही है प्रदेश के किसान बेतहशा संकट में है।किसानों का धान बिक्री को लेकर भयंकर समस्या का समाधान केलिए
संगठन मांग करता है की विना शर्त कसानों का धान 31 मई तक मक्क के समान समय अवधि तक खरीदी करे ।एवं जिन किसानों का धान विक्रय हेतु पंजीकृत नहीं हुआ है उस किसानों का धान भी खरीद करने का दाईत्व शासन – प्रशासन तत्काल युद्धस्तर पर कार्य करेने का मांग पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री,मुख्यसचिव,कृषि मंत्री ,कलेक्टर,अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पखांजूर में पिछले अनेक ज्ञापन का समाधान पर चर्चा करते हुए ज्ञापन सौपा ।
