


राजधानी रिपोर्टर/ सौरभ साहू
जिला सूरजपुर छत्तीसगढ़।।
सूरजपुर/ दिनांक 27 जून 2026, सूरजपुर के मंगल भवन में तहसील साहू संघ सूरजपुर के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति रही। समारोह में नवगठित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, संगठन और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला साहू संघ के जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने अपने संबोधन में कहा कि साहू समाज का इतिहास गौरव, परिश्रम और सामाजिक सेवा से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सबसे बड़े और संगठित समाजों में से एक है। समाज की शक्ति उसकी एकता, शिक्षा और संस्कारों में निहित है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समाजहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में साहू समाज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, एवं संरक्षक रामकृपाल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहू समाज दानवीर भामाशाह जैसे महान व्यक्तित्वों की प्रेरणादायी विरासत का धनी है। भामाशाह ने राष्ट्र और समाज की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर वीर महाराणा प्रताप के संघर्ष को नई शक्ति प्रदान की थी। उन्होंने कहा कि हमें ऐसे महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सेवा, त्याग, सहयोग और राष्ट्रभक्ति की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। वहीं नवनियुक्त तहसील साहू संघ सूरजपुर के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने अपने संबोधन में सभी समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती, समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी और सामाजिक विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों के सहयोग से समाजहित में निरंतर कार्य किए जाएंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह का समापन गरिमापूर्ण वातावरण में हुआ। इस अवसर पर समाज की माताएं, बहनें, वरिष्ठजन, युवा साथी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने समाज की एकता, संगठन और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन बीरेंद्र साहू जी के द्वारा किया गया।।
सूरजपुर जिला कार्यकारिणी से उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता

इस दौरान सूरजपुर साहू संघ सरंक्षक, रामबिलास साहू जी, जोखन लाल साहू जी, हंसराज साहू जी, साहू समाज कार्यकारिणी अध्यक्ष गैबिनाथ साहू जी, जिला उपाध्यक्ष रामकृपाल साहू (रामू),बनवारी लाल गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष महिला,देवमुनिया साहू, महामंत्री दुर्गा साहू, जिला महामंत्री राजेश साहू, संगठन मंत्री रामप्राण साहू, सूरजपुर नगर अध्यक्ष मुरारी साहू ,रमेश साहू, सुरेंद्र साहू, मधुसुदन साहू, जोगेश साहू, अशोक साहू,अमित साहू सुषमा साहू, संतोषी साहू, ज्योति साहू, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कि मौजूदगी रही।।
सूरजपुर समस्त तहसील अध्यक्ष
ओड़गी तहसील अध्यक्ष राजेश साहू,भैयाथान तहसील अध्यक्ष, सौरभ साहू, रामानुजनगर तहसील अध्यक्ष,बिरजाराम साहू जी,,
प्रेमनगर तहसील साहू संघ अध्यक्ष, राजपाल साहू, राम सिरोमणी साहू, जिला उपाध्यक्ष, रामबिलास साहू जी,,जिला संगठन सचिव, रमेश साहू, जिला मिडिया प्रभारी सुरेंद्र साहू,तहसील सह मीडिया प्रभारी, खुशवंत साहू,
रामनिवास साहू, सुरेश साहू दयाराम साहू,, तहसील मिडिया प्रभारी सौरभ साहू (मोन्टू) सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।।
