यूनुस मेमन


बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने विधिवत दर्शन कर मां महामाया से प्रदेश एवं अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में विधायक शुक्ला के आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजा कर प्रदेश की उन्नति और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है और जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

कार्यक्रम में बिलासपुर जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल, रतनपुर मंडल अध्यक्ष दुर्गा कश्यप, ज्वाला कौशिक, संतोष तिवारी, तीर्थ राम यादव, राजू शर्मा, स्वीटी शर्मा, मनोज कश्यप, ज्ञानेंद्र कश्यप, अभिलाषा बघेल, रेहाना, नगर पालिका अध्यक्ष लव कुश कश्यप सहित बेलतरा विधानसभा एवं रतनपुर मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पूजा-अर्चना के पश्चात कार्यकर्ताओं ने विधायक शुक्ला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का वातावरण बना रहा।
यह अवसर न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक रहा, बल्कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच मजबूत संबंधों का भी परिचायक बना।

