चलती स्कूटी पर खतरनाक स्टंट: युवक-युवती का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी


बिलासपुर/रतनपुर।
रतनपुर नेशनल हाईवे पर चलती स्कूटी पर खतरनाक तरीके से बैठे युवक-युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में स्कूटी पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से पीछे बैठे युवक और युवती एक-दूसरे की ओर मुंह करके लिपटे हुए हैं। तीनों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा है और तेज रफ्तार में हाईवे पर चल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, जिसे पीछे चल रहे एक कार सवार ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। घटना के दौरान हाईवे पर अन्य वाहन भी तेज गति से गुजर रहे थे, जिससे यह स्टंट न केवल स्कूटी सवारों बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बन गया।
वीडियो में स्कूटी का नंबर स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे पहचान में कठिनाई आ रही है। हालांकि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
ट्रैफिक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामगोपाल करियारे ने बताया कि स्कूटी पुरानी होने के कारण उसकी नंबर प्लेट पर जंग लग गई है, जिससे नंबर पढ़ना मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन और इस तरह के खतरनाक कृत्य करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!