भाजपा नेताओ ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात की 133वीं कड़ी

बिलासपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 133वीं संस्करण को भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय बिलासपुर में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से देखा और सुना।


आज 26 अप्रैल रविवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 133वीं संस्करण को उत्साहपूर्वक सुना गया। यह कार्यक्रम देशभर में प्रसारित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम को सुनने लिए पार्टी कार्यालय पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक दिशा देने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बताए गए विषय समाज में जागरूकता लाने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों पर चर्चा की और उन्हें जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, किशोर राय, प्रदीप शुक्ला, देवेन्द्र पाठक, बंधु मौर्य, श्रीकांत सहारे, दीपक साहू, योगेश बोले, रंगा नादम, देवेश खत्री, उमेश कुमार पाण्डेय, अनुरागिनी कश्यप, शुभम तिवारी, सम्पतलाल अहिरवार, विनीत बाल्मिकी, जगदीश कश्यप, जगदीश जज्ञासी, ओंकारनाथ बोले, शिव देवांगन, कीर्तिवर्धन गुप्ता, प्रतीक उपाध्याय, योगेश देवांगन, विक्की यादव, गणेश दनके, राजीव गुप्ता, राकेश सिंह, गिरीश देवांगन, रवि मोहोड़, सुशील विश्वकर्मा, तुशार मेढे, बबला सारथी, कान्हा तिवारी, नलीन दनके, विश्णु देवांगन, मेघा कुलमित्र, नीलु कुलमित्र, स्मिता बोले, सुमन सुरेन्द्र साहू, प्रशांत गुप्ता, संजय कश्यप, दीपक शर्मा, पीके नायडू, स्वरूप केशरवानी, विनोद कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!