
शशि मिश्रा

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में महिला के साथ जबरन अनाचार करने के मामले में फरार चल रहे आदतन गुंडा बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की प्रक्रिया के तहत की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा निवासी सरपंच संतोष कोसले के खिलाफ एक महिला को डरा-धमकाकर जबरन अनाचार करने का आरोप है। मामले में थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 56/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 और 351(3) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी लगातार तलाश नवागढ़ पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी बीच माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी की विधिवत फॉर्मल गिरफ्तारी की कार्रवाई की।
फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की विवेचना जारी
