प्रदेश की आर्थिक प्रगति वाला बजट, बिलासपुर को मिला अंडर ब्रिज तथा फ्लाईओवर ब्रिज-अमरजीत सिंह दुआ

बिलासपुर। वित्तीय वर्ष 2026 -27 के राज्य शासन के बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने कहां है कि आज छत्तीसगढ़ की विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए सर्वहारा बजट पेश किया है। एक लाख 72 हजार करोड़ का यह बजट छत्तीसगढ़ के इतिहास में मिल का पत्थर साबित होगा। यह प्रदेश की आर्थिक प्रगति वाला बजट है। अमरजीत ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , विधायक अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश और बिलासपुर का तेजी से विकास होगा। शहर को सबसे बड़ा फ्लाईओवर ब्रिज मिलने जा रहा है और उसलापुर में यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए अंडर ब्रिज के लिए बड़ी राशि बजट में प्रस्तावित है। बिलासपुर जिले में सड़कों का, पुल पुलिया के लिए बजट में बड़ी राशि प्रावधान की गई है। और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महिलाओं युवाओं और किसानों के हित में देश का आर्थिक विकास वाला बजट आज सदन में पेश किया वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य का यह बजट सबका साथ, सबका विकास वाला बजट है जिसमें हर वर्ग को शामिल किया गया है यह बजट निश्चित ही छत्तीसगढ़ प्रदेश विकास के स्वर्णिम विकास में सहभागी बनेगा, हर क्षेत्र शिक्षा, स्वास्थ, इन्फ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन, ग्रामीण विकास, सड़क, टैक्नोलॉजी आदि हर क्षेत्र को विकास की नई दिशा प्रदान करने वाला बजट है, यह बजट स्वागत योग्य है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 1 लाख 72 हजार करोड़ का बजट विधानसभा में पेश किया, जो पिछले साल से लगभग 10 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने मुख्यमंत्री वित्त मंत्री तथा विधायक अमर अग्रवाल के प्रति आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!