प्रेमी की खुदकुशी की फोटो देख किशोरी ने लगाई फांसी, बुआ के घर में उठाया आत्मघाती कदम, उधर पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र ने की आत्महत्या


बिलासपुर।
तोरवा थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां प्रेमी की खुदकुशी की फोटो देखने के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान कोरिया जिले के ग्राम पठकोना निवासी प्रिंसी गुप्ता पिता स्व. बाबूलाल गुप्ता के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार प्रिंसी करीब 10 दिन पहले तोरवा पंप हाउस के पास रहने वाली अपनी बुआ वसुंधरा गुप्ता के घर आई थी। उसका कोरिया जिले के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। कुछ दिन पहले दोनों घर से भागकर दिल्ली चले गए थे, जहां पुलिस ने किशोरी को बरामद कर कुछ समय दिल्ली के बाल संरक्षण गृह में रखा। इसके बाद उसे अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया, जहां से परिजन उसे लेकर तोरवा में बुआ के घर छोड़कर लौट गए थे।
बताया जा रहा है कि एक दिन पहले प्रिंसी के बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी उसकी सहेली ने व्हाट्सएप के जरिए फोटो और मैसेज भेजकर दी। यह देखकर प्रिंसी गहरे सदमे में चली गई। बुआ ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन सोमवार सुबह जब बुआ काम पर गई हुई थी, करीब 11 बजे किशोरी ने कमरे में पंखे से चुनरी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।


शहर में एक अन्य मामले में पीएससी की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान आकाश कुमार पंडा (21) के रूप में हुई है, जो रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित अमलीडीहा का निवासी था। वह बिलासपुर में पीएससी की कोचिंग कर रहा था और कपिल नगर में दीपक कश्यप के मकान में किराए से रह रहा था।
रविवार शाम करीब 6.30 बजे आकाश अपने कमरे में था, इसी दौरान उसने फांसी लगा ली। कुछ देर बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। परिजनों के आने के बाद पंचनामा कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!