एससी एसटी एक्ट के दुरुपयोग का ताजा उदाहरण, दरभंगा में जातीय विवाद के बाद दलित व्यक्ति ने दर्ज कराई पूरे गांव पर सामूहिक एफआईआर, गांव में तनाव

दरभंगा।
बिहार के दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर गांव में एक विवाद के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। दलित समाज के एक व्यक्ति ने गांव के सभी ब्राह्मण समाज के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामले में 70 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि करीब 150 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी ब्राह्मण समाज से बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, यह मामला 30 जनवरी को शुरू हुए एक विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि उस दिन हेमकांत झा के बहन और बहनोई जब रास्ते से गुजर रहे थे, तभी कैलाश पासवान ने उनकी गाड़ी रोककर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट की। घटना के दौरान गांव के अन्य लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे थे। बाद में यह विवाद जातीय रूप ले गया और कुशेश्वरस्थान थाने में मामला दर्ज कराया गया।
एफआईआर में उन लोगों के भी नाम शामिल किए जाने का आरोप है, जो घटना के समय गांव में मौजूद नहीं थे। कुछ ऐसे नाम भी दर्ज किए गए हैं, जो वर्षों से गांव के बाहर रह रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अब तक 12 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
इस प्रकरण के सामने आने के बाद स्वर्ण समाज में नाराजगी देखी जा रही है। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह के मामलों में एससी-एसटी एक्ट के दुरुपयोग के आरोप पहले भी लगते रहे हैं। उनका दावा है कि सामूहिक रूप से नामजद एफआईआर दर्ज होने से निर्दोष लोगों को भी कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

इस घटना को उदाहरण बताते हुए सवर्ण समाज ने कहा कि देशभर में एससी एसटी एक्ट का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। 95% मामले झूठे होते हैं। इस कानून का दुरुपयोग करते हुए दलित समाज अपनी दुश्मनी भूना रहा है तो वही ऐसे मामले दर्ज करने पर उन्हें लाखों रुपए मिलते हैं । सवर्ण समाज का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक भूल की है जिसका खामियाजा सवर्ण समाज भोग रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!