ड्राइवर से मारपीट कर कार व पर्स लूटकर भागे युवक, कोरिया पुलिस ने पकड़ा

शशि मिश्रा

बिलासपुर। देर रात रतनपुर मार्ग नेशनल हाइवे में दो कार सवार चार युवकों ने एक अन्य कार चालक के साथ मारपीट कर उसमें सवार महिलाओं को नीचे उतार दिया और कार के साथ महिलाओं का पर्स लूटकर भाग गए। कोरिया पुलिस ने कार सवार युवकों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा मामला लेनदेन का है। बहरहाल पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।

रतनपुर पुलिस के अनुसार, कोरबा दीपका तिवरता निवासी ड्राइवर विजय कुमार राज तीन महिलाओं को शिफ्ट डिजीयर क्रमांक सीजी 10 बीई, 3400 में बिल्हा मेला लेकर गए थे। रात में वे तीनों महिलाओं को लेकर दीपका लौट रहे थे। रात 3.35 बजे विजय कुमार राज ने नेशनल हाइवे रानीगांव

हाइवे किंग ढाबा के पास सड़क किनारे कार खड़े की। इसी दौरान क्रेटा एव एक अन्य वाहन से चार युवक आए और ड्राइवर के साथ मारपीट कर उनकी कार की चाबी लूटकर कार में बैठी महिलाओं को नीचे उतारकर कार सहित तीनों महिलाओं का पर्स लेकर अम्बिकापुर की ओर भाग गए। महिलाओं के पर्स में 4 से 6 हजार रुपए नकद रखा हुआ था। ड्राइवर की सूचना पर रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आसपास के जिलों में लुटेरों के भागने की जानकारी दी। कोरिया पुलिस ने चर्चा में घेराबंदी कर लूटकर भाग रहे चारों युवकों को कार सहित पकड़ लिया है। कोरिया के कोतवाली थाने में युवकों से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है लेनदेन के मामले में चारों युवक कार लेकर भाग थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!