*क्राइम मीटिंग में एसएसपी ने कार्रवाई में लापरवाही बरतने वाले कोतवाली व सीपत टीआई को जमकर फटकार लगाई और बाबू को मीटिंग से भगा दिया।

शशि मिश्रा


  • 31 जनवरी को एसएसपी रजनेश सिंह जिले के थाना, चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। उन्होंने 30 जनवरी को पचरीघाट डैम के उपर गुण्डा बदमाश सानू हुसैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वहीं एक आरोपी विकास तिवारी जेल से छूटकर बाहर आया था। दोनों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों के खिलाफ पूर्व में प्रभावी कार्रवाई नहीं करने पर कोतवाली टीआई को जमकर फटकार लगाई। इसी तरह सीपत टीआई को अवैध शराब पर कार्रवाई नहीं करने पर फटकार लगाई। बैठक के दौरान श्री सिंह के संज्ञान में आया दूसरे प्रदेश में अपराधी के पतासाजी करने जाने पर एसपी आफिस से टीए की राशि नहीं मिल रही है। उन्होंने बाबू से इस संबंध में पूछताछ किया, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फटकार लगाते हुए बाबू को मीटिंग से भगा दिया। श्री सिंह ने 2025 के पहले अपराधों की समीक्षा कर थानेदारों को उसके शीघ्र निराकरण करने का आदेश दिया गया। इसी तरह 2025 के पेंडिंग मर्ग की समीक्षा कर थानेदारों पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र निराकरण करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने थानेदारों को सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से अपने अपने क्षेत्र में पुलिसिंग करने की जानकारी दी।

बताया जाता है बीट प्रभारी अपने अपने क्षेत्र लोगों को जोड़कर वाट्सएप ग्रुप बनाएंगे। इसके माध्यम से लोगों को साइबर फ्राड, आनलाइन ठगी के प्रति जागरूक करेंगे। इसके अलावा बीट में होने वाले अवैध गतिविधियों की जानकारी लेकर प्रभावी कार्रवाई करेंगे। शीघ्र सोशल मीडिया वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पुलिसिंग शुरू हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!