19 वर्षीय हिंदू लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर साजिद करता रहा उसका शारीरिक शोषण , लड़की दो बार हुई गर्भवती, उसके अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, आरोपी गिरफ्तार

शशि मिश्रा

बिलासपुर में कथित लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है, जहां सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उसका दैहिक शोषण करने का आरोप साजिद पर लगा है। लड़की के अनुसार साजिद ने उसे अपनी प्रेम जाल में फसाया और फिर कुछ दिनों में ही उसे झांसे में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इन निजी पलों का उसने वीडियो भी बना लिया, जिसकी धमकी देकर वह लगातार लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। इतना ही नहीं इस संबंध से लड़की गर्भवती भी हो गई तो उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की वर्तमान में एक बार फिर से तीन माह की गर्भवती है। इस दौरान साजिद लगतार उसके साथ मारपीट भी करता रहा। इस लड़की के कई आपत्तिजनक वीडियो साजिद अन्य लोगों से शेयर भी कर चुका है। उसके दोस्तों के फोन पर भी लड़की के अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं जिनकी संख्या 40 से अधिक है। हालांकि लड़की यह जानती है कि उसके साथ प्रेम संबंध बनाने वाला मुस्लिम है, इसके बावजूद उसने यह जोखिम लिया जिसकी सजा उसे भोगनी पड़ी है। आखिरकार उसकी आंखें खुली और उसने सरकंडा थाने में साजिद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर लिया है वही मामले में पूरी तफ्तीश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!