सीपत पुलिस की सख्त कार्यवाही, भरत रजक को जलाने वाले आरोपी गिरफ्तार

सीपत पुलिस ने मारपीट कर गरम तेल में झोंकने की गंभीर घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्यवाही पुलिस द्वारा गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की दिशा में की गई सख्त पहल के रूप में देखी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रामकुमार यादव, पिता स्व. महेत्तर राम, उम्र 49 वर्ष
  2. जितेन्द्र यादव उर्फ नानकन, पिता रामदुलार यादव, उम्र 35 वर्ष
    (दोनों निवासी – सीपत, बजरंग चौक, थाना सीपत, जिला बिलासपुर)

घटना का विवरण:
घटना ग्राम खोहनिया, उच्चभट्ठी स्थित शादीघर की है, जहाँ भरत रजक अपने साथियों के साथ खाना बनाने का कार्य कर रहा था। उसी दौरान अमन केंवट द्वारा दोसा बनाया जा रहा था, जिससे असंतुष्ट होकर आरोपी जितेन्द्र यादव और रामकुमार यादव ने भरत रजक के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इसके बाद धक्का देकर भरत रजक को गरम तेल की कड़ाही में गिरा दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया।

भरत रजक को तत्काल शासकीय अस्पताल, सीपत ले जाया गया, जहाँ से हालत गंभीर होने पर बीटीआरसी अस्पताल, बिलासपुर रेफर किया गया। भरत के पेट, कमर, हाथ और चेहरे पर गंभीर जलन के निशान पाए गए। वह लंबे समय से कामकाज करने में असमर्थ है।

प्रकरण में आरोपीगण द्वारा किए गए कृत्य से भरत रजक की जान को संकट में डालने और उसे गंभीर शारीरिक पीड़ा पहुँचाने के कारण धारा 118(2) बीएनएस जोड़ी गई है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सीपत पुलिस द्वारा यह कार्यवाही गुंडागर्दी और गंभीर अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से की गई है।

More From Author

यातायात पुलिस बिलासपुर की बड़ी कार्यवाही: इंटरसेप्टर वाहन ने बनाए 10 हजार से अधिक चालान, 80 लाख से अधिक समन शुल्क वसूला, रफ्तार पर लगाम और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त निगरानी

थाना सिटी कोतवाली में चेतना कार्यक्रम के तहत “आओ संवारे कल अपना” समर कैंप एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।