महिला मोर्चा की होली मिलन में शामिल हुईं महापौर पूजा विधानी, सीएम की धर्मपत्नी को दी जन्मदिन की बधाई

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में महिला मोर्चाद्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित इस समारोह में होली पर्व की पारंपरिक रंगत देखने को मिली। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और लोकगीतों के साथ उत्सव को उल्लासपूर्ण बनाया।

More From Author

बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान: होली एवं VVIP प्रवास को लेकर सख्ती, असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई

अग्रसेन महाविद्यालय बिल्हा में वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

About us - स्वामी, प्रकाशक एवं संपादक- प्रवीर भट्टाचार्य पता- पैरामाउंट स्कूल के पास, हेमू नगर ,बिलासपुर, छ गमोबाइल- 9300 326114 ईमेल- sbharatnews1@gmail.comसमाचार पोर्टल S bharat news.com में प्रकाशित खबरों से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है . समाचार की विषय वस्तु संवाददाता के विवेक पर निर्भर है. यह एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जिसमें बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के साथ देश और दुनिया की खबरें प्रकाशित की जाती है।पोर्टल में प्रकाशित किसी भी खबर में कानूनी विवाद की स्थिति में संबंधित रिपोर्टर ही पूर्णतः उत्तरदायी है।