फिर छाया भगवा, बिलासपुर के 70 में 49 वार्डो में खिला कमल , तीन निर्दलीय भी जीते, कांग्रेस 18 पर सिमटी

विधानसभा और लोकसभा के बाद छत्तीसगढ़ ने नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस को खारिज कर दिया है। कांग्रेस के बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव में धराशाई हो गए हैं ।छत्तीसगढ़ के 10 के 10 नगर निगम में भाजपा का कब्जा हो गया है तो वहीं 36 नगर पालिका में भी भाजपा की बड़ी जीत हुई है। जहां-जहां नगर निगम में कांग्रेस की सरकार थी, वहां जनता ने उन्हें हटाकर बीजेपी के लिए कुर्सी खाली कर दी है। बिलासपुर में भी 70 में से 49 सीट पर भाजपा पार्षदों की जीत हुई है। इसके बाद बिलासपुर नगर निगम में 5 साल बाद एक बार फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है, जिसकी नेता मेयर पूजा विधानी होगी। जिन्होंने 66,000 से अधिक के अंतर से कांग्रेस के प्रमोद नायक को खलनायक साबित किया। नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, कांग्रेस को 18 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।

इस जीत के बाद भाजपा खेमे में जबरदस्त खुशी का माहौल देखने को मिला, और विजयी पार्षदों ने जश्न मनाते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। विजयी पार्षद प्रत्याशियों ने भरोसा दिलाया कि वे अपने वार्ड के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से कार्य करेंगे। उनका कहना है कि जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

यह निर्दलीय रहे कामयाब

बिलासपुर नगर निगम चुनाव में तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। वार्ड क्रमांक 24 राजेंद्र नगर में भाजपा प्रत्याशी सुशील श्रीवास्तव और कांग्रेस के प्रलय शर्मा को पीछे छोड़ते हुए ध्रुव कोरी ने जीत दर्ज की है। वार्ड क्रमांक 43 देवरी खुर्द बंशीलाल धृतलहरे नगर में भाजपा की भारती पंकज परते और कांग्रेस के परदेसी राज को पछाड़ते हुए सूर्य किशोर राज ने जीत दर्ज की है, तो वहीं वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर में भाजपा के संतोष दुबे और कांग्रेस के नीरज सोनी को हराकर उधो राम साहू पार्षद चुने गए हैं।

इनकी हुई जीत देखिए पूरी सूची-:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!