3000 दीप जलाकर और आकर्षक रंगोली बनाकर बच्चों ने दिया नशे के खिलाफ संदेश, चेतना अभियान के तहत जन जागरूकता के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर पुलिस द्वारा चेतना अभियान का चौथा चरण चलाया जा रहा है। इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्कूली बच्चों को भी अभियान के साथ जोड़ा गया है। इसी कड़ी में रविवार को रिवर व्यू में चेतना मंच के माध्यम से जन जागरण अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली बनाकर नशे के खिलाफ संदेश दिया गया।

इस मौके पर अटल विश्वविद्यालय बिलासपुर के कुलपति एडीएन बाजपेई, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा आदि मौजूद रहे, जिन्होंने स्कूली बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोली का निरीक्षण किया और उनकी सराहना की। इस मौके पर बच्चों ने पुलिस कप्तान रजनेश सिंह की भी पोट्रेट रंगोली बनाई जो आकर्षण की वजह रही।

सभी स्कूली बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने भी अपने उद्बोधन में नशे को लेकर चलाये जा रहे चेतना अभियान को सफल और प्रभावी बताया। उन्होंने कहा कि बढ़ते अपराध के पीछे नशे की भागीदारी है। नशे पर प्रहार से ही अपराध को रोका जा सकता है। कलेक्टर ने भी इस अभियान की सराहना की, साथ ही समाज को भी इससे जुड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर बच्चों ने रंगोली बनाकर और 3000 दीप प्रज्वलित कर नशे के खिलाफ संदेश दिया।

More From Author

परमात्मा को याद करना कब आसान हो जाता है । मन कैसा हो जो परमात्मा को पसंद आये-ब्रह्मा कुमार नारायण भाई

रतनपुर क्षेत्र में चापी जलाशय के पास दांव लगा रहे पांच जुआरी पकड़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *