ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, मरही माता दर्शन करने रहे जा रहे 25 तीर्थ यात्री हुए घायल

यूनुस मेमन

मालवाहक पिकअप में सवारियों को भरने की चलते सड़क हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने का एक और मामला सामने आया है। आपको याद होगा कि हाल ही में कवर्धा में भी ऐसी ही दुर्घटना हुई थी। रविवार को मरही माता देवी दर्शन के लिए जा रहे तीर्थ यात्री सड़क हादसे का शिकार हो गए। बिल्हा क्षेत्र के ग्राम किया में रहने वाले छोटा हाथी क्रमांक सीजी 10 बीपी 2499 में करीब 30 लोग सवार होकर रविवार सुबह मरही माता दर्शन के लिए जा रहे थे। कंचनपुर रानी वैछाली मोड़ के पास ट्रक ने क्रमांक सीजी 15 DY 8312 ने पिकअप को ठोकर मार दी, जिससे छोटा हाथी पलट गई और उसमे सवार करीब 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें 9 महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल है। 25 घायलों को रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनमें से 9 को बिलासपुर के सिम्स रेफर किया गया है।


छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए इसी तरह के हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी इसके बाद एक बार फिर से माल वाहक गाड़ियों में सवारी भरने को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस हादसे में घायलों का विवरण इस प्रकार है।

ये हुए है घायल

1 सुमन पति रोहित 34 वर्ष कया चकरभाठा
2 नर्मदा पति दुजराम 50 वर्ष कया चकरभाठा
3 मोहित राम पिता दुजराम 24 वर्ष कया चकरभाठा
4 शिवानी पति धीरेंद्र 23कोलिया भाटा
5 रोहित पिता दुजराम 35 कया चकरभाठा
6 आदित्य पिता रोहित 15 वर्ष कया चकरभाठा
7 देवेंद्र पिता परदेसी 15 वर्ष कया चकरभाठा
8 शतरूपा पति परदेसी 45 वर्ष कया चकरभाठा
9 मीना पति अजय 48 वर्ष बिलासपुर सिम्स रिफर

10 दीपिका पिता सेवक 9 वर्ष कया चकरभाठा
11 सुरेंद्र पिता परदेसिया 28 वर्ष कया चकरभाठा
12 विनोद पिता शेखू 38 वर्षकया चकरभाठा
13 प्रिया पिता रोहित नव वर्षकया चकरभाठा
14 निर्मला पति राम कुमार 45 अमोरा
15 परदेसी पिता पूनम 50 वर्ष कया चकरभाठा
16 उमेन्द्र पिता आसाराम 31 वर्ष डैजा
17 रामझुन पिता समारूह 75 वर्ष बीजा
18 रामकुमार पिता पुसौ राम 51 वर्ष अमोरा
19 मधु पिता धीरेंद्र 3 वर्ष कोलिहाभाटा
20 दनिश पिता राजेश 20 अमोरा
21 आरती पति मोहित 23 वर्ष कया चकरभाठा
22 डोनिस पिता वीरेंद्र 19कया चकरभाठा
23 सोनिया पिता सुरेंद्र और 19 वर्ष कया चकरभाठा
24 प्रमिला पति राम कुमार 35 वर्ष बिल्हा

  1. पीयूष पिता मोहित 11 माह अमोरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!