सुदूर बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव में पहुंचकर जागृति महिला मंडल द्वारा किया गया गर्म कपड़ों का वितरण, बच्चों को बांटे तिल के लड्डू

आकाश दत्त मिश्रा

मुंगेली में केवल महिलाओं द्वारा संचालित एकमात्र सामाजिक एवं धार्मिक संगठन जागृति महिला मंडल ने हर वर्ष की भांति इस बार भी दूरस्थ पहुंच विहीन गांव में पहुंचकर जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया। जागृति महिला मंडल द्वारा समय-समय पर लोकहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, साथ ही साथ संस्था द्वारा कई धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए गए । इसी क्रम में जागृति महिला मंडल की सदस्य इस वर्ष खुड़िया के आश्रित ग्राम बाहुड़ पहुंचे। इस बैगा आदिवासी बाहुल्य गांव में विकास आज तक नहीं पहुंच पाया है। ग्रामीण आज भी कठिन जीवन जीने को शापित है। यहां आंगनवाड़ी केंद्र में आयोजित औपचारिक समारोह के दौरान जागृति महिला मंडल द्वारा बच्चों और बड़ों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया, जिसमें कंबल, स्वेटर आदि शामिल थे। साथ ही बच्चों को बिस्किट, मिठाई तिल के लड्डू -गजक आदि प्रदान की गई। इस अवसर पर जागृति महिला मंच की सदस्यों ने काफी समय ग्रामीणों के साथ बिताया और उनके दुख सुख की जानकारी ली। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सहायिका और स्कूली शिक्षिकाओं का पूरा सहयोग मिला।


दूरस्थ ग्राम होने के बावजूद यहां शिक्षा को लेकर बच्चों में काफी उत्साह नज़र आया और बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करते दिखे। जागृति महिला मंडल की सदस्यों को बच्चों ने कविताएं और पहाड़े सुनाए वही जागृति महिला मंडल के सदस्यों के लिए यह सुखद आश्चर्य का विषय था कि इस दूरस्थ आदिवासी गांव में भी अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर को लेकर अपार उत्साह है।यहां भी लोग 22 जनवरी की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। पूरे गांव में राम नाम की लहर है।


हर वर्ष जागृति महिला मंडल द्वारा मकर संक्रांति पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तो वहीं शीतकाल में दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर इसी तरह जरूरतमंदों के बीच आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया जाता है। इसी क्रम में मंगलवार को जागृति महिला मंडल की सदस्य ग्राम बाहूडा पहुंचे।

अल्फा स्कूल के वार्षिक कार्यक्रम में भी शामिल हुई जागृति महिला मंडल

मुंगेली जागृति महिला मंडल की सदस्य मानपुर स्थित अल्फा अंग्रेजी माध्यम स्कूल के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां 12वीं तक की पढ़ाई होती है। वार्षिक उत्सव के साथ यहां विज्ञान प्रादर्श प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का उदाहरण देते हुए एक से बढ़कर एक मॉडल तैयार किये, जिसमें हाइड्रो पावर से लेकर तमाम ऐसे अविष्कार शामिल रहे जो भविष्य में उपयोगी साबित हो सकते हैं। वही बच्चों ने वार्षिक उत्सव के दौरान रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। अतिथि के तौर पर जागृति महिला मंडल की सदस्यों ने विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष मेघा मिश्रा के साथ प्रमिला चौरसिया, सरिता बाजपेई, सुधा राजपूत, लक्ष्मी सोनी ,सावित्री सोनी, कमल श्रीवास्तव, शशि सोनी, उमा जैन, संगीता क्षत्रिय आदि मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!