

हिंदू एकता संगठन की बैठक रविवार को हुई जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया हिंदू एकता संगठन के नए अध्यक्ष के रूप में अमर यादव को सर्वसम्मति से चुना गया उपाध्यक्ष ऋषि निर्मलकर, महासचिव सौम्य शुक्ला कोषाध्यक्ष नवीन यादव एवं सोशल मीडिया प्रभारी का चयन ओम प्रकाश साहू एवं ईश्वर साहू के रूप में किया गया इस अवसर पर संगठन के सभी सदस्य एवं नई विंग मौजूद रही सभी पदाधिकारी ने मां कामाख्या धाम में संगठन की नई जिम्मेदारी ग्रहण की एवं संगठन के सभी सदस्यों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में संगठन को अच्छे से संचालित करेंगे व संगठन के नियमों का पालन करते हुए सुचारू रूप से संगठन को चलाएंगे

इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य मौजूद रहे,हिंदू एकता संगठन बिलासपुर शहर का ऐसा संगठन है जो सामाजिक एवम धार्मिक रूप से कार्य करता है। रक्तदान,वस्त्रदन,पौधारोपण एवम गौसेवा के क्षेत्र में संगठन ने सराहनीय कार्य किया है।
