चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के लिए कोरबा में आयोजित हुआ मंडल प्रवास कार्यक्रम

“मंडल प्रवास कार्यक्रम” के तहत संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा हेतु भारतीय जनता पार्टी मंडल कोरबा की बैठक जिला भाजपा कार्यालय कोरबा में संपन्न हुआ।

जिसमे जिला के संगठन प्रभारी मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल जी ने कोरबा मंडल के बूथ स्तर तक के कार्यों की समीक्षा की, साथ ही प्रदेश के कांग्रेस सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन एवं विभिन्न कार्यक्रम को योजना बनाई गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन जी, जिला संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू जी, भाजपा जिलाध्यक्ष डा.राजीव सिंह को, कोरबा विधानसभा प्रभारी वी रामाराव जी, विधानसभा संयोजक एवं जिला मंत्री डॉ आलोक सिंह जी, कोरबा विधानसभा विस्तारक जीवन पटेल जी, सतविंदर पाल बग्गा जी, गोपाल मोदी जी, श्रीमति उमाभारती सराफ जी, नवदीप नंदा जी, मनोज मिश्रा जी, अजय चंद्रा जी, मंडल अध्यक्ष परविंदर सिंह जी, योगेश मिश्रा जी, युगल कैवर्त्य के साथ साथ मंडल कार्यसमिति के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष एवम मंडल में निवासरत कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!