छठ पूजा समिति कार्यालय का हुआ शुभारंभ, नई जंबो कार्यकारिणी का भी गठन

बिलासपुर के तोरवा स्थित मानव निर्मित सबसे विशाल छठघाट में विगत 23 वर्षों से पूरे उल्लास उमंग के साथ छठ महापर्व मनाया जा रहा है। इस वर्ष 17 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक छठ महापर्व मनाया जाना है। हर वर्ष की तरह छठ पूजा के आयोजन की तैयारी आरंभ हो चुकी है, जिसमें पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद सरस्वती समाज जैसे सामाजिक संगठन के पदाधिकारी जुटे हुए हैं। आयोजन से पहले परंपरा अनुसार रविवार शाम को छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ किया गया। विधि विधान के साथ पूजा- आरती करते हुए रिबन काटकर समाज के वरिष्ठ जनों और छठ पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र दास ने कार्यालय का शुभारंभ किया।

इस मौके पर छठ पूजा समिति के संरक्षक और बिलासपुर में छठ आयोजन के पितामह माने जाने वाले एस पी सिंह ने कहा कि भक्ति में अपार शक्ति होती है। आज छठी मैया की भक्ति से ही छठ घाट की तस्वीर बदल गई है। यह स्थान पावन पवित्र बन चुका है, साथ ही बिलासपुर शहर के लिए भी यह एक सौगात है , जहां सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग घूमने फिरने और बच्चे खेलने के लिए पहुंचते हैं। इस घाट पर केवल पांच दिनों के लिए ही छठ पूजा का आयोजन होता है लेकिन वर्ष भर यह पूरे शहर के आमोद प्रमोद और धार्मिक अनुष्ठानों के कार्य आता हैं । इसे उन्होंने आयोजन समिति की उपलब्धि बताया ।

रविवार को कार्यालय उद्घाटन के साथ ही छठ पूजा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जहां समाज के वरिष्ठ जनों को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

इस अवसर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। 8 वरिष्ठ जनों को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई है ।

संरक्षक- एचपीएस चौहान, एसपी सिंह , डॉक्टर बृजेश सिंह , बी एन झा, आरपी सिंह (सहजानंद), कमलेश चौधरी, एस के सिंह और प्रवीण झा।

अध्यक्ष- डॉक्टर धर्मेंद्र कुमार दास।
पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच के वर्तमान अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार दास छठ पूजा समिति के भी अध्यक्ष बनाए गए हैं ।

सचिव- विजय ओझा। भोजपुरी समाज के अध्यक्ष विजय ओझा छठ पूजा समिति के सचिव नियुक्त किए गए हैं ।

कार्यकारी अध्यक्ष- अभय नारायण राय

डॉक्टर कुमुद रंजन सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है ।

उपाध्यक्ष – राकेश दीक्षित, गोपाल सिंह, बीएन ओझा , संजय सिंह राजपूत, सुधीर झा ।

संयुक्त सचिव – दिलीप चौधरी, धनंजय झा, अर्जुन सिंह, हरिओम दुबे, मुन्ना सिंह, पंकज सिंह (बिसलेरी) एवं पंकज सिंह (रामावेली)।

कार्यालय सचिव – नागेंद्र प्रसाद सिंह, जुगल किशोर झा, विनोद सिन्हा, इंजीनियर आनंद मोहन मिश्रा, रामसखा चौधरी, सतीश सिंह, बृजराज सिंह , राज किशोर श्रीवास, कमलेश सिंह, नवल वर्मा , धीरज झा, वीरेंद्र सिंह , आनंद चौधरी, जगदानंद झा, सुनील मिश्रा, मनोज ठाकुर , अभिषेक प्रभाकर, अक्ष झा , पी सी झा, लकी ठाकुर, शशि नारायण मिश्रा और रुपेश कुशवाहा।

विभागीय प्रभारी- सीएम सिंह , गन्नाथ मिश्रा, राम गोस्वामी, जितेंद्र ठाकुर , जय शुक्ला , मुकेश झा, अभिषेक कुमार सिंह, आदित्य कुमार सिंह, अनिकेत सिंह, रंजीत ठाकुर, मुरारी दुबे, वकील सिंह, केशव झा, कुंदन ठाकुर, अभिषेक ठाकुर, शुभम झा , वैभव कुलदीप, अंकित ठाकुर, आशीष चौधरी, विक्रम चौधरी, श्याम चौधरी, आनंद झा, हर्ष ठाकुर, प्रशांत मिश्रा , प्रिंस कुमार झा , सुरेश सिंह और दीनबंधु सेन।

रविवार शाम को छठ घाट पर छठ पूजा समिति कार्यालय शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में पाटलिपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज और सहजानंद समाज के सदस्य एवं श्रद्धालु जन शामिल थे। शुभ अवसर पर पूरा छठ घाट छठी मैया की जय जयकार से गूंज उठा।

इनकी रही उपस्थित

राकेश दीक्षित, अशोक झा , विनोद पांडेय, अमरकांत तिवारी, मुरारी दूबे, शंकर कुंवर, सुरेश सिंह, हर्ष सिंह, अरुण सिंह, शैलेश कुमार, आशुतोष पांडेय, नारायण प्रसाद ठाकुर, आर के झा, संजय शर्मा, संजू झा, ललित मोहन मिश्रा, हरीशंकर कुशवाहा,अरुण कुमार, श्रवण दूबे, बृजराज सिंह, विनोद कुमार सिन्हा , अजय कुमार सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, अनिल सिंह ,कन्हैया चौधरी, दिवाकर मिश्रा, संतोष कुमार , अनिल सिंह कुशवाहा, श्री राम सिंह, अमित कुमार झा, राहुल शर्मा ,रंजन सिंह,अवधेश गिरी, नालनी रंजन सिंह, लाल बहादुर सिंह , राजू सिंह , नकुल प्रसाद , सूरज मंडल, रोहित राव, संतोष गिरी, किशन गिरी, वीरेंद्र कुमार सेन, चंदन सिंह, अजय भोई, सनत चंद्राकर, रिंकू दूबे,संतोष, धर्मेंद्र शर्मा, जे पी सिंह, शशि नारायण मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!