दिल्ली से राजधानी रायपुर लौटने पर नवनिर्वाचित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का बिलासपुर के भी कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के रायपुर आगमन पर बिलासपुर कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत। रश्मि सिंह, अटल श्रीवास्तव, रामशरण यादव, अरूण सिंह चैहान, प्रमोद नायक सहित सैकड़ो नेता उपस्थित।

बिलासपुर, दिनांक 15 जुलाई 2023। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात कांग्रेस सांसद दीपक बैज बस्तर, दिल्ली से रायपुर एयरपोर्ट पर प्रथम आगमन हुआ। पूरे प्रदेश के नेता अगवानी करने पहुंचे। इस अवसर पर बिलासपुर से छ.ग. पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, संसदीय सचिव श्रीमति रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिहं चैहान, सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी, नगर पंचायत पेण्ड्रा उपाध्यक्ष युवा नेता पंकज तिवारी, कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, बिल्हा मंडी अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शिवबालक कौशिक, जिला शहर महामंत्री समीर अहमद, शहर उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बाटू, महामंत्री बद्री यादव, अध्यक्ष शहर कांग्रेस युवा बिलासपुर विधानसभा असलम शेरू, ब्लाक दो अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, जावेद मेमन, युवा नेता अनश ओखर सहित सकड़ों नेता बिलासपुर से रायपुर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में शामिल रहे।
अटल श्रीवास्तव एवं सभी नेताओं ने राजीव भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उपस्थिति में पदभार ग्रहण समारोह में शामिल रहें। अटल श्रीवास्तव ने नवनियुक्त अध्यक्ष के स्वागत करते हुए कहा कि युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से संगठन को लाभ मिलेगा। मिशन 2023 के लिए नये अध्यक्ष के नेतृत्व में है तैयार हम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!