कोदंड रामालयम में मनाया गया वार्षिक ब्रह्म उत्सव, विशेष पूजा अर्चना को करने उमड़े भक्त

बिलासपुर, रेल्वे परिक्षेत्र, एन ई कालोनी में स्थित श्री राम मंदिर एवं श्री बालाजी मंदिर में दिनांक 10 फरवरी, दिन शुक्रवार को श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में दक्षिण भारतीय विधि-विधान के अनुसार एक दिवसीय वार्षिक ब्रह्मउत्सव का विशेष पूजा, अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान बड़ी उमंग, हर्षोउल्लास एवं शांति वातावरण में किया गया।

माघा बहुला पंचमी के तिथि अनुसार धार्मिक अनुष्ठान में सबसे पहले भगवान श्री बालाजी, श्रीदेवी एवं भूदेवी के मूलमर्तियों का दक्षिण भारतीय विधि-विधान के अनुसार सुबह 5 बजे पंचामृत से महाभिषेकम किया गया, नया वस्त्र धारण किया गया और आंध्रा से लाये गये फूल मालाओं से सजावट कर पूजा अर्चना आरती किया गया। सुबह 10 बजे भगवान श्री बालाजी की दंपतियों के द्वारा सामूहिक कल्याणम महोत्सवम किया गया। कल्याणम के बाद हवन और आरती किया गया। कल्याण महोत्सवम के दौरान लगभग 200 की बड़ी संख्या में आंध्र समाज से जुड़े लोग यहाँ पंहुचे और भगवान का दर्शन कर अपनी मनोकामना रखी है। महिलाएं सुहाग एवं परिवार में सुख-शांति की रक्षा हेतू भगवान श्री बालाजी से प्रार्थना कर आर्शिवाद प्राप्त की। जिसमें अधिकांश महिलाएं थी। हर वर्ष ब्रह्मउत्सवम माघा बहुला पंचमी में मनाया जाता है। इसलिए इस वर्ष तिथि अनुसार माघा बहुला पंचमी के दिन एक दिवसीय वार्षिक ब्रह्मउत्सव का विशेष पूजा, अर्चना एवं अनुष्ठान किया गया।

यह विशेष पूजा, अर्चना एवं अनुष्ठान होने के बाद सुबह 01:30 बजे लगभग 500 श्रद्धालुओं ने अन्नप्रसादम ग्रहण किये उसके बाद भगवान से आर्शिवाद प्राप्त की।

पूजा अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान को नियम एवं सुचारू रूप से करवाने हेतू मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्य जिसमें सर्वश्री आर. वीरास्वामी (अध्यक्ष), पट्नायक विपिन प्रसाद (कार्यवाहक अध्यक्ष), एस. साई. भास्कर (सचिव), रविकन्ना ( सह सचिव), पी.धर्मा राव (कोषाध्यक्ष), ई. सिम्माचलम ( सह कोषाध्यक्ष), पंच प्रबंधक सदस्य (बी. शंकर राव, एल श्री निवास, प्रभाकर राव, जी. एस. प्रकाश टी. राजेश) के द्वारा किया गया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!