भानुप्रतापपुर में दो दिनों से जारी चक्का चक्का जाम हुआ समाप्त,प्रशासन के अल्टीमेटम के बाद 32 घंटों में संघ ने लिया अपना आंदोलन वापस

पखांजूर से बिप्लब कुण्डू-

पखांजूर–
परिवहन संघ भानुप्रतापपुर द्वारा मोनेट माइंस से 25% परिवहन अनुपात बढ़ाए जाने की मांग को लेकर बुधवार सुबह 4 बजे से भानुप्रतापपुर के मुख्य चौक को जाम कर दिया गया था। परिवहन संघ का चक्का जाम आज दूसरे दिन भी जारी था। चक्का जाम के 32 घँटे बीत चुके थे। प्रदर्शनकारी मुख्य चौक पर टेंट लगाकर धरने पर बैठे हुए थे। संघ द्वारा चारों मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया गया था। जिसके चलते यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा था। आम लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने आज परिवहन संघ को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया और कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान प्रशासन की ओर से कहा गया कि आप लोग चक्का जाम को हटाए और प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर से चर्चा करें। जिसके बाद परिवहन संघ भानुप्रतापपुर ने अपना आंदोलन वापस ले लिया।

और भानुप्रतापपुर के चारों मुख्य मार्ग में जाम किए गए वाहनों को परिवहन संघ द्वारा हटा दिया गया। इस दौरान परिवहन संघ एवं जिला प्रशासन के बीच रेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता कलेक्टर चंदन कुमार ने किया। बैठक में मौजूद परिवहन संघ के प्रतिनिधि मंडल ने अपनी समस्या व मांग को बताया उन्होंने कहा मोनेट माइंस से हमे वर्तमान में 15% परिवहन कार्य दिया जा रहा है जिसे बढ़ाकर 25% किया जाए। कलेक्टर ने कहा 15 दिन का प्रशासन को समय दिया जाय ताकी आप लोगों की मांगों के संबंध सभी पक्षों को बुलाकर सामंजस्य स्थापित की जाएगी ताकि इस क्षेत्र का विकास हो सके।

भारी संख्या में पुलिस बल था तैयार

यह आंदोलन हाहलद्दी में स्थित मोनेट माइंस से परिवहन रेसियो बढ़ाने के लिए किया जा रहा था। आंदोलन के चलते नगर के सभी प्रमुख मार्ग कई घंटो बंद रहने से आवागमन प्रभावित हो गई थी। आने जाने वाले यात्री काफी परेशान हो रहे थे । स्थिति को देखते हुए शासन प्रशासन के आला अधिकारियों पर दबाव बना हुआ था। प्रशासन की ओर से परिवहन संघ को कई बार चक्काजाम समाप्त करने कहा गया था। इस हेतु 18 मई को भी प्रशासन और संघ के बीच चर्चा किया गया मगर वार्ता विफल हो गई थी। आज सुबह करीब 11 बजे प्रशासन ने परिवहन संघ के अध्यक्ष के नाम से नोटिस जारी करते हुए आधे घंटे का समय दिया गया। परिवहन संघ के चक्का जाम और प्रदर्शन को समाप्त करने के उद्देश्य से भारी संख्या में पुलिस बल बुलाई गई थी। लाठीचार्ज की स्थिति निर्मित भी हो सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!