
रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में 2002 से लोडिंग और अनलोडिंग के लिए लगभग सौ कर्मचारियों की नियुक्ति रेल अधिकारियों के द्वारा की गई है। लेकिन वर्ष 2017 में रेलवे ने इन कर्मचारियों के कार्यालयीन समय मे कटौती करते हुए उसे केवल बीस दिन कर दिया तो फिर उन्हें केवल पंद्रह दिन ही कार्य मे लिया जाने लगा। वही अब इन कर्मचारियों से दस दिन ही कार्य लिए जाने की बात रेल अधिकारी कर रहे है। जिसका विरोध लोडिंग और अनलोडिंग कर्मचारियो ने किय्या। शनिवार को रेलवे स्टेशन स्थित आरएमएस कार्यालय के सामने कर्मचारियों ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि रेलवे के अधिकारी अपनी मनमानी कर उनके कार्यालयीन दिन को कम कर रहे है। वही पूर्व जोनल महाप्रबंधक ने भी अस्वासन दिया था कि उनके कार्यालयीन समय मे कोई कमी नही की जाएगी। कर्मचारियों का कहना है कि अगर उनका कार्यालयीन समय कम किया जाएगा तो उनको सही वेतन नही मिलेगा जिससे उनको जीवन यापन करने में समस्या होगी। वही कर्मचारियों ने स्टेशन के सी आई पर इस तरह का सडयंत्र करने का आरोप लगाया। साथ ही कर्मचारियों ने बताया कि कई कर्मचारी रेल अधिकारियों के घरेलू कार्य को भी करने मजबूर हो रहे है।
