

छत्तीसगढ़ टेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक जनरल मीटिंग जीएसटी सेमिनारतथा एग्जीबिशन का आयोजन 31 जुलाई से 2 अगस्त तक रायपुर में किया जाना है जिसकी तैयारी को लेकर आज बिलासपुर मे संगठन की बैठक हुई जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से अधिक से अधिक संख्या में टेंट व्यापारीगण शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ टेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी कमल जैन के ऑफिस में आज बिलासपुर के टेंट व्यापारियों की बैठक में सभी व्यापारियों से जीएसटी को लेकर चर्चा की गई । जीएसटी के संदर्भ में विस्तार से चर्चा की गई, तथा जीएसटी सेमिनार को सफल बनाने,छत्तीसगढ़ में टेंट के व्यापार को आगे बढ़ाने तथा टेंट व्यापारियों की आर्थिक सहभागिता को लेकर भी संगठन के पदाधिकारी ने चर्चा की है। जिसमें सभी अतिथि अलग-अलग विषयों पर सेमिनार में चर्चा करेंगे। करतार सिंह कोचर, तथा इंद्र चंद्र प्रजापति जीएसटी के संदर्भ में टेंट व्यापारियों से चर्चा करेंगे तथा महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। कमल जैन के कार्यालय में आयोजित बैठक में बिलासपुर जिले के सभी टेंट व्यापारियों ने रायपुर में आयोजित वार्षिक आम सभा तथा एग्जीबिशन को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए । बैठक के दौरान जीएसटी सेमिनार के लिए टेंट व्यापारियों ने आज अग्रिम रजिस्ट्रेशन भी कराया है। 31 जुलाई को वार्षिक बैठक का उद्घाटन होगा।
आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से
अमरजीत सिंह दुआ,
कमल जैन,राजेश मुदलिया
धममू भाई ,संजय रावलानी
नीलेश जायसवाल,विक्की रावलानी,सागर हुमने,सरबजीत सिंह,अमनदीप सिंह ,
शंभुनाथ पाल,
राकेश जायसवाल,
अविनाश सोनी,
साई टेंट चांटीडीह
सत्य प्रकाश,
कुलेश्वर
संजय केशरवानी,
शंभु मिश्रा,मोहम्मद शकील खान,प्रमोद बिस्वास,
भारत टेंट
गुरदीप सिंह अजमानी
करन टेंट,संजय टेंट लाइट
जय माँ परमेश्वरी टेंट
श्याम तवन्त हाउस,
श्री साई टेंट मंदिर चौक
साहू टेंट हाउस अशोक नगर
संतोष राणा ने जीएसटी सेमिनार तथा एग्जीबिशन को सफल बनाने के लिए अग्रिम रजिस्ट्रेशन भी करवाया है। मौजूद थे।
