

रतनपुर, 23 जून। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनपुर पुलिस ने एक शराब कोचिये को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1,400 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा एसडीओपी कोटा के मार्गदर्शन में थाना रतनपुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बारीडीह निवासी अपने घर में कच्ची महुआ शराब संग्रहित कर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश दी।
छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 7 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई में प्रशिक्षु उपनिरीक्षक देवकी रावटे, प्रधान आरक्षक कौशल राम खुटे और आरक्षक देवानंद चंद्राकर की विशेष भूमिका रही।
