धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई


मुंगेली, 30 अप्रैल 2026।
जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरगांव पुलिस ने एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी राहगीरों को चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया श्री हरविंदर सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मौहार पारा जाने वाली सड़क पर एक युवक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल में घूमते हुए लोगों को चाकू दिखाकर धमका रहा है। सूचना मिलते ही थाना सरगांव पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विजय साहू (21 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 8, सरगांव बताया। उसने स्वीकार किया कि वह मारपीट के इरादे से चाकू लेकर घूम रहा था और लोगों में डर फैला रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू और मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 10 U / 8232) जब्त की है।
आरोपी के खिलाफ थाना सरगांव में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतोष शर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील:
मुंगेली पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!