

गुरमत कैंप 2026 का आयोजन 26 अप्रैल से गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर में किया जा रहा है, जिसमें शहर एवं आस पास के 250 बच्चे भाग ले रहे है ।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी दयालबंद, बिलासपुर द्वारा आयोजित गुरमत कैंप में बच्चे गुरुमुखी लिखना पढ़ना सिख रहे है ।

साथ शबद, कीर्तन जपजी साहिब जी के पाठ का शुद्ध उच्चारण भी सिखाया जा रहा है । सिख विरासत के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
हमारे गुरु जी ने सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना है, तो बच्चों के सेवा करना, अपने बड़ों का सम्मान करना आदि सामाजिक शिक्षा भी दी जा रही है ।

बच्चों को अनुशासन, आत्म विश्वास और अच्छे इंसान बनने की शिक्षा एवं सिख संस्कृति और परंपरा के प्रति जागरूकता आदि विषयों की भी जानकारी दी जा रही है । गतका , तबला, और भी वाद्ययंत्र के बारे में बच्चो को शिक्षित किया जा रहा है ।
हर साल लगने वाले इस कैंप में बच्चे आने के लिए बहुत ही उत्साहित रहते है। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी इस कैंप भाग ले रहे है ।
बड़ों के लिए भी रात 8.15 से 9.15 मिनट तक क्लास लगाई जा रही है जिसमें बड़ी संख्या में बड़े भी शामिल हो के गुरमत ज्ञान की जानकारी ले रहे है ।

गुरमत कैंप में संदीप कौर, रीटा कौर, संदीप कौर, रश्मीत कौर, जसमीत सवन्नी, परमजीत कौर कथूर, सतनाम कौर, मीत कौर गंभीर, दलजीत कौर ,अरविंदर कौर, जसबीर कौर, ललजीत कौर दविंदर कौर रवनीत कौर हरदीप कौर, हरजीत सिंह , गुरजीत कौर , गुरप्रीत सिंह गुरुदत्ता, रमनदीप सिंह , अमनदीप सिंह होरा, गुरुद्वारे के हेड ग्रंथी ज्ञानी मान सिंह जी राहुल राउरकेला से विशेष रूप से आए अपनी सरदार चरणजीत सिंह आदि अपनी सेवाएं दे रहे हैं ..
