

छत्तीसगढ़/ रायपुर
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज प्रदेश में 515 नवीन धान खरीदी केंद्रों (सहकारी संस्थाओं) का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस पहल को किसानों के हित में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में धान खरीदी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बी पी सिंह मस्तूरी विधानसभा के शुकुलकारी गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों, विशेषकर किसानों को शुभकामनाएं दीं और सरकार के इस निर्णय की सराहना की।
बी पी सिंह ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में पहले किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, जिससे समय और संसाधनों की हानि होती थी। सरकार ने इस समस्या का संज्ञान लिया और 515 नई सहकारी संस्थाओं की शुरुआत की इस से किसानों को उनके नजदीक ही धान खरीदी की सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी समस्याओं में काफी कमी आएगी।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार शुरू से ही किसान हितैषी रही है और यही कारण है कि छत्तीसगढ़ में किसानों से देश में सर्वाधिक दर पर धान खरीदी की जा रही है। वर्तमान में सरकार द्वारा ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।
बी पी सिंह ने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अंत में उन्होंने प्रदेश के सभी किसानों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि सरकार किसानों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे निर्णय लिए जाते रहेंगे, जिससे छत्तीसगढ़ का किसान और अधिक समृद्ध हो
