खराब ट्रक के कारण दो घंटे जाम रहा उसलापुर ब्रिज, यातायात पुलिस ने नहीं ली सुध, राहगीरो स्वयंयातायात दुरुस्त किया

आकाश दत्त मिश्रा

बिलासपुर – उसलापुर ब्रिज पर एक ट्रक के खराब हो जाने के कारण कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ब्रिज के बीचों-बीच ट्रक अचानक खराब हो जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस जाम में छात्र, बस यात्री और यहां तक कि एम्बुलेंस भी घंटों तक फंसी रही, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई।
सबसे हैरानी की बात यह रही कि इतने बड़े जाम के बावजूद यातायात विभाग का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी या सिपाही मौके पर नजर नहीं आया।


आखिरकार, परेशान राहगीरों ने खुद पहल करते हुए ट्रक को धक्का देकर ब्रिज से किनारे हटाया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका।


स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिली है। लोगों का कहना है कि अगर समय पर प्रशासन सक्रिय होता, तो इतनी बड़ी परेशानी से बचा जा सकता था।
फिलहाल, यातायात सामान्य हो चुका है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर से यातायात व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जम के दौरान हंगामा मचा रहा था यह युवक, बन रहा था बाधक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!