चर्चित डॉक्टर सीवी रमन विश्वविद्यालय से बिहार का एक छात्र हुआ लापता, परिजनों का आरोप प्रबंधन ने मदद की जगह उनके साथ की मारपीट, कई छात्रों पर भी जताया संदेह

शशि मिश्रा

बिलासपुर के कोटा स्थित डॉक्टर सी सी रमन यूनिवर्सिटी से बी फार्मा का छात्र रोहित कुमार रहस्यमय तरीके से लापता हो गया है। रोहित कुमार सेमेस्टर 3 का छात्र है और विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था। रोहित के परिजनों ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रबंधन से पूछताछ में उन्हें जानकारी मिली कि रोहित 6 मार्च 2026 से परिसर से लापता है । इस बीच उसने परिवार से भी कोई संपर्क नहीं किया। परिवार में अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की लेकिन 12 मार्च तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सकता । इस संबंध में 7 मार्च 2026 को थाना कोटा में लिखित सूचना भी दर्ज कराई गई।

रोहित के पिता

रोहित कुमार बिहार के गया जिले के महाबीर नगर डेल्हा के निवासी है। इधर उनके लापता हो जाने पर उनके पिता अमरेंद्र कुमार अपने बेटे की तलाश में बिलासपुर पहुंचे हैं, जिन्होंने पुलिस महानिरीक्षक से भी मिलकर अपने बेटे को ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। परिजनों का कहना है रोहित कुमार का छात्रावास में रहने के दौरान कुछ सहपाठियों के साथ विवाद हुआ था। इस कारण से उन्हें आशंका है कि रोहित के अचानक यूँ गायब होने के पीछे उन छात्रों का हाथ हो सकता है। रोहित के पिता ने लिखित में हितेश पांडेय, सोहेल अली, पंकज कुमार, रश्मि वर्मा, ज्योति गुप्ता अफाहिम लहरी के नाम का उल्लेख किया है, जिनके साथ रोहित का अक्सर विवाद हुआ करता था, इसलिए परिजनों को इन पर संदेह है।

परिजनों का दावा है कि रोहित कुमार ने लापता होने से पहले अपने मोबाइल से अपनी मां को व्हाट्सएप में संदेश भेजा था जिसमें उसने कहा था कि हॉस्टल में रहने पर उसकी जान को खतरा है। इस संदेश के सामने आने के बाद डॉक्टर सी सी रमन यूनिवर्सिटी छात्रावास के माहौल, परिस्थितियों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया की मोटी फीस लेने के बावजूद डॉक्टर सी सी रमन यूनिवर्सिटी छात्रों को सुरक्षा तक उपलब्ध नहीं करा पाता है। कैंपस में ना तो सीसीटीवी है और बाउंड्री वॉल भी जर्जर है । सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। कौन आ रहा है, कौन जा रहा है इसकी भी निगरानी तक नहीं होती। परिजनों ने कहा कि जब वे अपने बेटे की तलाश के लिए विश्वविद्यालय पहुंचे तो उनकी मदद करने की बजाय उनके साथ प्रबंधन ने बदसलूकी करते हुए धमकी तक दी।

इधर पुलिस का कहना है कि रोहित कुमार ऑनलाइन गेमिंग में भी सक्रिय था। उसके खाते से करीब 7 लाख रुपए की लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस उस दिशा में भी जांच कर रही है इससे पहले गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से अर्सलान अंसारी नाम का छात्र ऐसे ही गायब हो गया था। बाद में उसका शव तालाब के पास मिला था पुलिस को आशंका है कि अर्सलान की हत्या की गई थी। बिलासपुर के दो यूनिवर्सिटी में इस तरह के मामले सामने आने से यहां छात्रों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। वही हमेशा से गलत कारण से सुर्खियों में रहने वाले डॉक्टर सी सी रमन यूनिवर्सिटी से एक छात्र के लापता हो जाने के बाद से यह विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चाओं में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!