
शशि मिश्रा

पीड़ित बच्ची तेलीबांधा स्थित सिग्नल पर वाहन चालकों से पैसे मांगकर अपना जीवन यापन करती है। बुधवार रात करीब 9:30 बजे जब वह अपने साथियों के साथ सिग्नल पर थी, तभी स्विफ्ट कार सवार आरोपी नवीन (21) वहाँ पहुँचा। उसने बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर अपनी गाड़ी में बैठाया और उसे वीआईपी रोड (VIP Road) ले गया, जहाँ उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
CCTV की मदद से 7 घंटे में पकड़ा गया आरोपी
जब काफी देर तक बच्ची अपने परिजनों के पास नहीं लौटी, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तेलीबांधा पुलिस और एसीसीयू (ACCU) की टीम ने तत्काल सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। हुलिये और कार के आधार पर पुलिस ने रात भर तलाशी अभियान चलाया और सुबह करीब 4 बजे आरोपी नवीन को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शहर में मासूमों के खिलाफ बढ़ती दरिंदगी
गौरतलब है कि रायपुर में पिछले 15 दिनों के भीतर मासूमों से दुष्कर्म का यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले सिविल लाइन इलाके में 65 वर्षीय बुजुर्ग अब्दुल अंसारी ने एक 9 साल की बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर 5 दिनों तक अपनी दरिंदगी का शिकार बनाया था। उस मामले में भी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
