

बिलासपुर।
छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम, बिलासपुर के तत्वावधान में महानदी तट पर माघ पूर्णिमा एवं संक्रांति संदडी के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः श्रद्धालुओं द्वारा महानदी में पवित्र स्नान कर संक्रांति संदडी के विधिवत शुभारंभ के साथ की गई।

इस अवसर पर बच्चों एवं युवाओं द्वारा तेलुगु संस्कृति से ओत-प्रोत भक्ति गीत, पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने अत्यंत उत्साहपूर्वक सराहा। बच्चों की प्रस्तुतियों में तेलुगु परंपरा, संस्कृति और धार्मिक भावनाओं की सुंदर झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु छत्तीसगढ तेलुगु महासंगम के संरक्षक,पूर्व पार्षद एवं कोरबा विधानसभा प्रभारी श्री वी. रामा राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने उपस्थित समाजजनों को माघ पूर्णिमा एवं संक्रांति संदडी की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को अपनी संस्कृति, परंपराओं और आपसी एकता से जोड़े रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस भव्य आयोजन में कुल 621 से अधिक समाजजनों की उपस्थिति रही, जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम पूर्णतः सफल रहा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
बी. वेणुगोपाल राव, वाई. जग्गा राव, एन. रमना मूर्ति, पी. चंद्रबाबू, आर. श्रीनिवास राव, सी. श्रीनिवास राव (गब्बर), यू. मुरली राव, सुरेश पटनाला, एन. लोकेश, ए. वेंकटेश्वर राव (बालाजी), जी. वी. रमना, पी. बाबू राव, एस. वी. रामकृष्ण राव, डी. प्रसाद राव, के. जीवन, अनुराधा, ए. वी. आर. मूर्ति सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजित सम्मन अनुराधा, आर श्रीनिवास राव, ए वेंकटेश्वर राव, उत्कृष्ट नृत्य में एन आराध्या, लवलीशा पटनला,खेल-कूद प्रतियोगिताओं में वर माला प्रतियोगिता में प्रथम,संतोष दंपति,बिलासपुर द्वितीय कृष्णा राजू दल्लीराजाराह प्राप्त हुए बच्चे का खेल में सुई धागा प्रतियोगिता गर्ल्स में प्रथम माही बिलासपुर, द्वीतिया दीक्षा बिलासपुर, तृतुया ग्रितिका दल्लीराजारह boys me प्रथम अन्नू बिलासपुर, द्वितीय लोकेश कोरबा, कृष्णा बिलासपुर,चॉकलेट्स बॉयज प्रथम अन्नू बिलासपुर, द्वीतीया अंकित बिलासपुर,लोकेश कोरबा, गर्ल्स प्रथम कु चित्र दल्लीराजारा द्वीतिय दीक्षा बिलासपुर,तृतीय इतिश्री बिलासपुर, रस्सी कसी में महिलाए में ए टीम विजय हुए जिसे हरे हुए टीम के द्वारा पोरसकर देकर सम्मानित किया गया बाकी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और अधिक बढ़ा।
छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम, बिलासपुर द्वारा इस सफल आयोजन हेतु सभी समाजजनों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगि टीवीयों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
