

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा स्तरीय अटल स्मृति सम्मेलन आज पं.देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन में केन्द्रीय शहरी एवं आवास विकास राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्यआतिथ्य में व भाजपा जिला प्रभारी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सांसद महासमुंद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर वृहद रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि अटल जी के कार्यो एवं विराट व्यक्तित्व को पिरोना एक कठित कार्य है। उनके बोलने की कला अपने आप में विशिश्ट थी लोग उन्हें सुनने दूर-दूर से आते थे। जहॉ भी सभी होती अपार भीड़ उमड़ पड़ती। आज भी उनको देश बहुत विनम्र व श्रद्धा भाव से सभी वर्गो के लोग याद करते है। वे एक सशक्त कवि लेखक एवं पत्रकार भी थे। उनकी कविताओं से आज भी हमें प्रेरणा मिलती है। उनके प्रधानमंत्रित्वकाल में छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया गया। वे दृढ़ निश्चयी थे। यह जानते हुए भी कि छत्तीसगढ़ में दूसरी पार्टी की सरकार बनेगी अपने दृढ़ निश्चय की वजह से उन्होंने पृथक छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की। अपने प्रधानमंत्रित्वकाल में उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पेयजल योजना, ग्रामीण विद्युतीकरण का कार्य किया, फलस्वरूप आज गांव-गांव का विकास शहरों की भांति हो रहा है। अटन जी ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश को संपन्न शक्तिशाली विकसित राश्ट्रों के समकक्ष लाने पोखरण में पहली बार परमाणु विस्फोट कर दुनिया को भारत के शक्तिशाली राश्ट्र होने का अहसास करा दिया। आज हमें उनके आत्मनिर्भर भारत 2047 तक सशक्त राश्ट्र बनाने के संकल्पों को पूरा करने तन मन से जुट जाना है। इसी कडी में हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भी देश को आत्मनिर्भर बनाने जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही देश में संविधान खतरे में है, सीमा खतरे में है चिल्लाता रहता है यहॉ कोई खतरे में नहीं है खतरे में है तो सिर्फ एक परिवार।

भाजपा बिलासपुर शहर जिला की प्रभारी एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अटल जी की देन है। विकास तरक्की उन्नति की बात करें तो उन्ही की प्रेरणा की वजह से छत्तीसगढ़ राज्य का तेजी से विकास हुआ वे हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहे। श्री अटल जी एक सशक्त व्यक्तित्व के धनी थे उनकी कविताओं में राश्ट्रबोध की झलक है। उन्होंने अपनी बातों को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुॅचाने का प्रयास किया और वे सर्वमान्य नेता रहे। तीन बात देश के प्रधानमंत्री भी रहे। विपक्षी भी उनके हाजिर जवाब के कायल रहे।
लोकप्रिय विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने स्व.अटल जी को याद करते हुए कई रोचक बातें बताई। उन्होंने बताया कि खरसिया में पं.दीनदयाल जी की मूर्ति सर्वप्रथम स्थापित की गई। अटल जी के हाथों इसका अनावरण किया गया, तब अनावरण के समय उनकी आंखा से अश्रुधारा बहने लगी। उन्होंने कहा कि भारत रत्न अटल जी की सोच भाशणकला, दुनिया का चिंतन आने वाली चुनौतियों को लेकर रही है। उनका विराट व्यक्तित्व, जीवन दर्शन अलौकिक थे। उनके नेतृत्व में भाजपा की स्थापना की गई और भाजपा ने ही राश्ट्र जागरण किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्रों पर अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर पुश्प अर्पित किये।
सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने सम्मेलन के प्रस्तावों का पठन किया। सम्मेलन का संचालन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह भोगल ने किया।
इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, सभापति विनोद सोनी, जिला कोशाध्यक्ष गुलशन ऋशि, किशोर राय, अजीत सिंह भोगल, प्रवीण दुबे, चंदना गोस्वामी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, स्नेहलता शर्मा, वैभव गुप्ता, दुर्गेश पाण्डेय, लक्ष्मीनारायण कश्यप, देवेन्द्र पाठक, शैलेन्द्र यादव, राकेश लालवानी, मनोज सोनी, दत्ता त्रिपुरवार, जुगल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश मिश्रा, प्रबीर सेन गुप्ता, मनीश अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे, संदीप दास, निम्मा जीवनानी, विजय ताम्रकार, रंगा नादम, नीतिन पटेल, आशीश गुप्ता, राजेश दुसेजा, आशीश गुता, कार्तिक यादव, अमित तिवारी, श्रीकांत सहारे, विजय यादव, जगदीश साव, शेखर पाल, सतीश गुप्ता, आशुतोश शर्मा, महर्शि बाजपेयी, नीतिन छाबड़ा, बल्लू हरियाणी, विरेन्द्र शाह, संध्या सिंह, संध्या चौधरी, निरजा सिन्हा सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
