नाबालिग के कमरे का दरवाजा खुला मिलने पर बुजुर्ग हॉस्टल संचालक ने लड़की से किया दुष्कर्म का प्रयास, शोर मचाने पर भी नहीं रुका

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। गर्ल्स हॉस्टल के संचालक गुरमीत सिंह (63 वर्ष, निवासी लिंगियाडीह) को पुलिस ने नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

प्रार्थिया ने पुलिस को बताया कि वह Sure Zindagi Girls Hostel में किराए पर रहती है और भारत टेंट हाउस में सिलाई का काम करती है। 22 सितंबर की रात काम से लौटकर उसने हॉस्टल संचालक को किराया दिया और कमरे में सोने चली गई। दरवाजा बंद करना भूल जाने पर सुबह करीब 5 बजे गुरमीत सिंह उसके कमरे में घुस आया और गलत हरकत करने की कोशिश करने लगा। जब पीड़िता ने शोर मचाया तो भी आरोपी रुका नहीं और दोबारा छेड़छाड़ करने लगा। खुद को बचाने के लिए लड़की ने उसके हाथ में काटा, तब जाकर वह भाग निकला।

पीड़िता अनुसूचित जाति वर्ग की होने के चलते मामला धारा 75(1)(प), 331(2) बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)V के तहत दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर पुलिस की टीम तुरंत हरकत में आई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को 23 सितंबर की दोपहर 3:45 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और हॉस्टल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!