देवरीखुर्द में भाजपा महिला मोर्चा ने संभाली प्रचार की कमान, बी पी सिंह बोले देवरीखुर्द के हर बूथ पर जीतेगी भाजपा

बिलासपुर : बिलासपुर लोकसभा चुनाव में भाजपा देवरीखुर्द महिला मोर्चा की विशेष टीम प्रचार में लगी हुई है। सुबह नौ बजे से शाम तक बैठकों का दौर मतदाताओं के साथ चल रहा है। भाजपा महिला मोर्चा की अगुआई में प्रचार चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ महिला समूह की टीम भी मैदान में डटी हुई है। हर दिन सुबह प्रचार की रूपरेखा तय कर डोर टू डोर कर मतदाताओं तक पहुंच रही है । विधानसभा संयोजक बीपी सिंह ने बताया कि सभी प्रचार टोलियों से संपर्क कर जानकारी रख रहे हैं। प्रचार के लिए सोशल मीडिया का भी इस्तेमाल भाजपा विशेष तौर पर कर रही है। और आम जनता को केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे में जानकारी दी जा रही है उन्होंने कहा की जनता से मिल रहे समर्थन को देखकर यह तय है कि देवरी खुर्द के हर बूथ पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज और देश में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के सिर पर ताजपोशी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!