अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर बिलासपुर में निकली विशाल शोभायात्रा, राम मय हो चुका है पूरा शहर

प्रवीर भट्टाचार्य

विघ्न राज बैंड ने जमाया रंग रंग

लगभग 500 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा के बाद भगवान राम लला अपने मंदिर में वापस लौटे हैं, जिसे लेकर देश भर में अभूतपूर्व उत्साह है, यह उत्साह, उत्सव में बदल चुका है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से एक दिन पूर्व रविवार को बिलासपुर में जय वंदे मातरम संगठन परिवार द्वारा बिलासपुर में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। पूरा शहर इस दिन भगवा रंग में रंगा नजर आया। हर तरफ केवल भगवान राम का ही जय घोष सुनाई पड़ रहा था।

दोपहर बाद कंस्ट्रक्शन कॉलोनी दुर्गा पंडाल मैदान से विशाल शोभायात्रा रवाना हुई, जहां नर-नारी, युवा- वृद्ध सभी भगवा एवं पीले पारंपरिक परिधानों में, हाथों में भगवा ध्वज लिए , राम नाम का उद्घोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस शोभायात्रा में जीवंत राम दरबार की झांकी, राम भक्त हनुमान से लेकर बिलासा दाई और फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ की झांकी भी नजर आई। इस शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र रही विध्नराज बैंड में शामिल पुरुष और महिला वादकों ने ढोल नगाड़े के साथ रंग जमा दिया, जिन्हें देखने- सुनने पूरा शहर सड़क पर उमड़ पड़ा। इससे पहले शोभायात्रा में शामिल होने शहर के अलग-अलग हिस्सों से लोग स्वस्फूर्त ढंग से पारंपरिक परिधानों में, हाथों में ध्वजा लिए शामिल हुए। तोरवा पटेल पारा से पूर्व पार्षद पल्लव धर के नेतृत्व में भी राम भक्त इस शोभायात्रा का हिस्सा बने।

मेरे घर राम आए हैं


यह शोभा यात्रा तारबाहर चौक , गांधी चौक, जूना बिलासपुर होते हुए तिलकनगर स्थित हनुमान मंदिर पहुंची जहां भगवान श्री राम और हनुमान जी की आरती के साथ इस शोभायात्रा का समापन हुआ।

झांकी में योगी आदित्यनाथ

रास्ते भर जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, तो वही शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को जल आदि का वितरण किया गया। बिलासपुर में इससे पहले भी विभिन्न अवसरों पर शोभायात्रा अवश्य निकली है लेकिन भगवान राम के पुनरागमन पर निकली शोभा यात्रा जैसी छटा इससे पहले कभी नजर नहीं आई। सनातनी समाज के लिए भगवान राम क्या मायने रखते हैं, इसे स्पष्ट रूप से इससे ही समझा जा सकता है। विडंबना है कि दीवार पर लिखी इस इबारत को भी इस देश का विपक्ष समझ नहीं पाया और इस पवित्र अवसर पर भी राम विद्वेष कर राजनीतिक आत्महत्या जरूर की है। ऐसे ही विघ्न संतोषी तत्वों को सड़क पर अपार संख्या में निकले राम भक्तों ने मुंह तोड़ जवाब दिया।

भगवा मय हुआ बिलासपुर


इन दिनों पूरा शहर राम मय नजर आ रहा है। शहर को भगवा ध्वज और भगवान तोरणद्वार से पाट दिया गया है, हर तरफ राम धुन की गूंज है। 22 जनवरी को ऐसा कोई स्थान नहीं है जहां कीर्तन भजन और भंडारे का आयोजन न किया गया हो, यही है राम नाम की महिमा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!