बिलासपुर। सड़क हादसे में बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नवक पत्थर्रा मोड़ के पास हुआ, जहां पीछे से आ रहे ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, सालेकांपा निवासी महेंद्र जगत अपने बड़े भाई सुरेंद्र जगत और भतीजे आदित्य जगत के साथ एक ही मोटरसाइकिल से करगी जा रहे थे। इसी दौरान नवक पत्थर्रा मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक CG 10 PM 1500 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में महेंद्र जगत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आदित्य जगत को गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सुरेंद्र जगत को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।