बिलासपुर के गौ पुत्र विपुल शर्मा गौ माता राष्ट्र माता जागरण पद यात्रा करते हुए पहुंचेंगे दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद करने की करेंगे मांग

कैलाश यादव

गौ सेवक, गोपुत्र क्रांतिकारी विपुल शर्मा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने और संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद करने की मांग के साथ पहले वृंदावन और फिर वृंदावन से दिल्ली तक की 2026 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। रविवार को बिलासपुर के गौ धाम से सुबह 11 बजे उनकी यह यात्रा आरंभ होगी। वे रतनपुर मार्ग से मध्य प्रदेश होते हुए वृंदावन पहुंचेंगे।


शनिवार को प्रेस वार्ता कर उन्होंने अपने इस अभियान की सम्पूर्ण जानकारी दी ।बिलासपुर में विगत 17 वर्षों से गौ सेवा धाम का संचालन करते हुए घायल गोवंश की सेवा कर रहे विपुल शर्मा पहले भी कई बार गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद करने की मांग अलग-अलग मंचों पर कर चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कभी इतनी लंबी पद यात्रा नहीं की है , फिर भी गौ माता के प्रति समर्पण भाव के साथ में यह प्रयोग कर रहे हैं। विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को बिलासपुर के गौ सेवा धाम से उनकी यात्रा आरंभ होगी । रास्ते भर वे अपने अभियान की जानकारी देते हुए वृंदावन पहुंचेंगे । वृंदावन से भी पदयात्रा करते हुए विपुल दिल्ली जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री मोदी जी को ज्ञापन सौंप कर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद करने की मांग की जाएगी।

गौ माता राष्ट्र माता जागरण पदयात्रा करने वाले विपुल शर्मा ने बताया कि आगामी 20 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन होने जा रहा है, जिसमें शंकराचार्य समेत, वीरेंद्र शास्त्री, देवकीनंदन ठाकुर, गोपाल मणि महाराज, गोपाल दास जी अनिरुद्ध, आचार्य प्रदीप मिश्रा जैसे संत महात्मा जुटेंगे, जहां गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर संपूर्ण भारत में गौ हत्या बंद करने , भारत भर में गोचर भूमि को बेजा कब्जा मुक्त बनाने, हर जिले में गौ अभयारण्य बनाने, 10 वर्ष तक के स्कूली बच्चों को देसी गाय का दूध निशुल्क वितरण करने, किसानों को गोबर का मूल्य ₹50 किलो और गोमूत्र ₹100 लीटर प्रदान किए जाने, पृथक से गौ मंत्रालय बनाने, रासायनिक खाद का उपयोग बंद कर गोबर खाद को प्राथमिकता देने, भारत के सभी नेशनल हाईवे पर गौ सेवा धाम हॉस्पिटल खोलने और इसके संचालन की जिम्मेदारी गौ सेवकों को देने , डायल 1962 में घायल गोवंश के इलाज की योजना को संपूर्ण भारत में लागू करने, सभी गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में एक सर्जन, एक डॉक्टर की पद स्थापना, दवाइयां सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी। इस दौरान बिलासपुर में पिछले 17 वर्षों से संचालित बीमार एवं एक्सीडेंटल गायों का इलाज करने वाले गौ सेवा धाम को 5 एकड़ जमीन प्रदान करने की भी मांग की जाएगी। इसी आंदोलन का आरंभ गौपुत्र विपुल शर्मा इस रविवार को करेंगे। उन्होंने इसके लिए सभी गौ भक्तों से आशीर्वाद एवं सहयोग की कामना की है।

More From Author

विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस पर भारतमाता स्कूल में प्लास्टिक और पृथ्वी ग्रह का आयोजन

सुने मकान में चोरी करने वाले चोरों को सरकंडा पुलिस ने पकड़ा , पचपेड़ी और रतनपुर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts