शुक्रवार को धूमधाम से मनाया जाएगा खालसा पंथ साजना दिवस वैशाखी

श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दयालबंद बिलासपुर में खालसा पंथ साजना दिवस वैशाखी 14 अप्रैल को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसके लिए विशेष तौर पर अमृतसर से पहुंचे कीर्तनी भाई गुरमीत सिंह जी शांत सुबह एवं शाम दोनों समय कीर्तन करके साध संगत को निहाल कर रहे हैं। 14 अप्रैल को खालसा पंथ साजना दिवस के उपलक्ष में सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जिसमें 10:00 बजे साध संगत द्वारा कीर्तन 11:00 हजूरी रागी जत्था दयालबंद द्वारा कीर्तन 12: 00 भाई मानसिंह बदला द्वारा गुरमत विचार एवं 12:30 से लेकर 2:00 बजे तक विशेष तौर पर आए कीर्तनी जत्था गुरमीत सिंह शान द्वारा कीर्तन की हाजिरी भरी जाएगी। उपरांत साध संगत के लिए उचित लंगर का भी प्रबंध किया गया है।

यह पर्व सिख धर्म के लिए अत्यंत महत्व कारी है क्योंकि इस दिन सिख पंथ के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी ने खंडे बाटे द्वारा अमृत तैयार करके अपनी कौम को पंज प्यारे की अगुवाई में अमृत छका कर खालसा का रूप दिया था। यह पर्व हर हर वर्ष इसी तरह श्रद्धा एवं भावना के साथ मनाया जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी मेंबर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह गांधी मनदीप सिंह गंभीर सुरेंद्र सिंह छाबड़ा जगमोहन सिंह जोगिंदर सिंह गंभीर त्रिलोचन सिंह महेंद्र सिंह गंभीर जसवीर सिंह गांधी गुरभेज सिंह अंशु अजमानी अमनदीप सिंह जगदीप सिंह अमरजीत सिंह हरजीत सिंह एवं प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्य सभी समितियां खालसा सेवा समिति युवा समिति पंत प्रचार कमेटी स्त्री सत्संग श्री सुखमणि साहिब सर्कल आदर्शमहिला समिति गुरमत सोसाइटी एवं साध संगत का सहयोग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!